Home > Jamshedpur > सोनारी में जमशेदपुर मैजिशियंस क्लब ने मैजिशियन किंशुक मुखर्जी को बताया फर्जी जादूगर, किया निष्कासित

सोनारी में जमशेदपुर मैजिशियंस क्लब ने मैजिशियन किंशुक मुखर्जी को बताया फर्जी जादूगर, किया निष्कासित

न्यूज़ बी रिपोर्टर, जमशेदपुर : सोनारी में जमशेदपुर मैजिशियंस क्लब में रविवार को प्रेस कांफ्रेंस आयोजित की। इस प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए जमशेदपुर मैजिशियंस क्लब के अध्यक्ष डॉ डीके चटर्जी ने कहा कि मैजिशियन किंशुक मुखर्जी एक फर्जी जादूगर हैं। उन्होंने अपने आप को गलत तरीके से जादूगर प्रचारित किया और फर्जी दावा किया। उन्होंने गलत तरीके से बताया कि वह सम्मानित किए जाएंगे और कहा कि वह विभिन्न देशों में आमंत्रित हैं। जब इसकी जांच की गई तो सारा मामला फर्जी निकला। इसीलिए उनको मैजिशियंस क्लब से निष्कासित कर दिया गया है। साथ ही उनका पर्दाफाश करने के लिए यह प्रेस कॉन्फ्रेंस की गई है। इस प्रेस कान्फ्रेंस में मैजिशियंस डॉक्टर टीके चटर्जी, तरुण शंकर, सुदर्शन कर्मकार, रूपचांद, विश्वजीत दत्ता आदि मौजूद थे।
इसे भी पढ़ें-सोनारी के निर्मल नगर में रहने वाले ड्राइवर की पत्थर से कूच कर निर्मम हत्या, घर पर अकेले ही रहता था ड्राइवर

You may also like
Adityapur Firing : आदित्यपुर में डॉक्टर ओपी आनंद को सगे भाई ने मारी गोली, TMH में हालत गंभीर; पारिवारिक विवाद में हुई फायरिंग
Mango Brown Sugar Arrest : मानगो में नशे के कारोबार पर पुलिस का बड़ा प्रहार, 64 पुड़िया ब्राउन शुगर के साथ दो युवक गिरफ्तार
Jamshedpur Potters: आधुनिकता की चमक में खो रही कुम्हारों के चाक की रफ्तार, जमशेदपुर में पुश्तैनी पेशे पर मंडराया संकट
Potka Road Accident: जमशेदपुर में स्कूली बच्चों से भरा ऑटो हाईवे पर पलटा, तीन छात्र घायल; दो की हालत गंभीर