Home > Crime > सुंदरनगर के बयांगबिल के रहने वाले व्यक्ति का ड्राइवर गाड़ी का सामान बेच कर फरार, थाने में प्राथमिकी दर्ज

सुंदरनगर के बयांगबिल के रहने वाले व्यक्ति का ड्राइवर गाड़ी का सामान बेच कर फरार, थाने में प्राथमिकी दर्ज

न्यूज़ बी रिपोर्टर, जमशेदपुर : सुंदर नगर थाना क्षेत्र के बयांगबिल के रहने वाले व्यक्ति सुबोध लोहार का ड्राइवर उसकी गाड़ी टाटा योद्धा का सामान बेचकर फरार हो गया है। गाड़ी का सामान ₹180000 में उसने बेचा है। सुबोध लोहार अपने ड्राइवर को फोन कर रहा था लेकिन उसने फोन रिसीव नहीं किया। सुबोध लोहार ने पोटका थाने में मामला दर्ज कराया है। सुबोध लोहार ने पुलिस को बताया कि 21 अप्रैल को अपने चालक पल्लव कुमार मंडल को गाड़ी देकर बनवाने के लिए भेजा था और ₹10000 भी दिए थे। 22 अप्रैल को जाकर देखा तो गाड़ी वहां से गायब थी। गाड़ी की बैट्री और स्टेपनी भी नहीं है। गैरेज वाले ने बताया कि जो गाड़ी लेकर आया था उसी ने इसका सामान बेच दिया है। उसने गैरेज में खुद को गाड़ी मालिक भी बताया था। सुबोध ड्राइवर को ढूंढने के लिए सुंदर नगर के घसियाडीह गए तो घर में जवाब मिला कि वह यहां नहीं आया है। रविवार को पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।
इसे भी पढ़ें- सोनारी के निर्मल नगर में रहने वाले ड्राइवर की पत्थर से कूच कर निर्मम हत्या, घर पर अकेले ही रहता था ड्राइवर

You may also like
अगला वित्तीय इंफ्रास्ट्रक्चर स्मार्ट, प्रोग्रामेबल, सुरक्षित और समावेशी हो : अजय चौधरी
कदमा में चोरी का खुलासा, 10 लाख के जेवर-बर्तन बरामद; चापड़ हमला मामले में दो गिरफ्तार
Kapali Theft: कपाली में बंद घर से ढाई लाख रुपए कीमत के जेवरात चोरी, बिहार गया था परिवार
Jamshedpur WhatsApp Chatbot: 15 सितंबर से जमशेदपुर में शुरू होगी ‘अबुआ मित्र’ WhatsApp चैटबोट सेवा, मोबाइल से दर्ज होगी जन शिकायत