Home > Crime > Brown Sugar : जमशेदपुर में फैला हुआ है ब्राउन शुगर बिक्री का जाल, परसुडीह पुलिस ने 30 लाख रुपए की ब्राउन शुगर के साथ एक बदमाश को भेजा जेल

Brown Sugar : जमशेदपुर में फैला हुआ है ब्राउन शुगर बिक्री का जाल, परसुडीह पुलिस ने 30 लाख रुपए की ब्राउन शुगर के साथ एक बदमाश को भेजा जेल

Jamshedpur : जमशेदपुर में ब्राउन शुगर ( Brown Sugar) बिक्री का जाल फैला हुआ है। ब्राउन शुगर बेचने वाले शहर में घूम-घूम कर ब्राउन शुगर की पुड़िया बेच रहे हैं। परसुडीह थाना पुलिस को 27 जनवरी को सूचना मिली थी की कीताडीह गाड़ी वन टोला का रहने वाला आबिद खान ब्राउन शुगर लेकर टाटानगर रेलवे स्टेशन की तरफ जा रहा है।

262 ग्राम Brown Sugar बरामद

262 ग्राम Brown Sugar की गई बरामद

262 ग्राम Brown Sugar की गई बरामद

परसुडीह थाना प्रभारी ने मौके पर पहुंच कर आबिद खान को गिरफ्तार किया। तलाशी में उसके पास से 262 ग्राम ब्राउन शुगर बरामद हुई है। एसएसपी किशोर कौशल ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बताया कि बरामद ब्राउन शुगर की कीमत 30 लाख रुपए से अधिक है। आबिद खान पहले भी इस मामले में जेल जा चुका है।

इसे भी पढ़ें – Bistupur Robbery : बिष्टुपुर में कारोबारी के घर पड़ी डकैती का पुलिस ने किया खुलासा, 5 बदमाशों को भेजा जेल

आबिद के खिलाफ पहले से दर्ज हैं केस 

उसके ऊपर लूट के भी मामले दर्ज हैं। एसएसपी ने बताया कि आबिद खान के ऊपर सुंदर नगर में एक, जुगसलाई में तीन और परसुडीह थाने में पांच मामले पहले से दर्ज हैं। पुलिस ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में आबिद खान को पत्रकारों के सामने पेश किया। इसके बाद एमजीएम अस्पताल में मेडिकल जांच कराने के बाद जेल भेज दिया। गौरतलब है कि आदित्यपुर ब्राउन शुगर की तस्करी का हब बना हुआ है। आदित्यपुर में ब्राउन शुगर का थोक कारोबार होता है।

ब्राउन शुगर बेचने वाले आदित्यपुर से ही इसे खरीद कर ले जाते हैं ‌और जमशेदपुर में बेचते हैं। अब यह कारोबार आदित्यपुर से निकल कर जमशेदपुर में फैल चुका है। इसी वजह से जमशेदपुर में अपराध का ग्राफ ऊंचा हो रहा है। पुलिस ब्राउन शुगर के तस्करों पर शिकंजा कसने के लिए अभियान चला रही है। इसके बाद भी सीताराम डेरा, मानगो, कदमा आदि इलाके ब्राउन शुगर की बिक्री का केंद्र बने हुए हैं। 

You may also like
ऑपरेशन यात्री सुरक्षा फेल , टाटानगर स्टेशन बना मोबाइल चोरों का अड्डा, आए दिन हो रही चोरी
डिमना लेक हादसा: एमजीएम के दो जूनियर डॉक्टरों की मौत, अब उठ रहे हैं कई सवाल
छात्रों के मुद्दे पर कांग्रेस के विरोध में भाजपा का प्रदर्शन, जमशेदपुर में राहुल गांधी का पुतला फूंका
बागबेड़ा सड़क हादसे के बाद इलाज को लेकर बवाल, डीबी रोड दो घंटे जाम, डीएसपी पर युवक को थप्पड़ मारने का आरोप

Leave a Reply