Home > Jamshedpur > Railway : गोविंदपुर रेलवे फाटक पर बनेगा सब वे, जून में शुरू होगा टाटानगर रेलवे स्टेशन के सुंदरीकरण का काम

Railway : गोविंदपुर रेलवे फाटक पर बनेगा सब वे, जून में शुरू होगा टाटानगर रेलवे स्टेशन के सुंदरीकरण का काम

Jamshedpur: गोविंदपुर रेलवे (Railway) फाटक पर सब वे बनाया जाएगा। सब वे का निर्माण इस साल के अंत तक पूरा हो जाएगा। इसके बाद यहां रेलवे ओवरब्रिज भी बनेगा। बारीगोड़ा में भी रेलवे ओवर ब्रिज बनेगा। रेलवे ओवर ब्रिज की डिजाइन तैयार हो रही है। यह बातें दक्षिण पूर्व रेलवे जोन के महाप्रबंधक अनिल कुमार मिश्रा ने टाटानगर रेलवे स्टेशन पर पत्रकारों से बात करते हुए कहीं। (Railway) 

इसे भी पढ़ें – Brown Sugar : जमशेदपुर में फैला हुआ है ब्राउन शुगर बिक्री का जाल, परसुडीह पुलिस ने 30 लाख रुपए की ब्राउन शुगर के साथ एक बदमाश को भेजा जेल

Railway : रेलवे स्टेशन के सुंदरीकरण के टेंडर की प्रक्रिया जारी 

दक्षिण पूर्व रेलवे जोन के महाप्रबंधक अनिल कुमार मिश्रा ने मंगलवार को चाकुलिया से टाटा बादाम पहाड़ तक रेलवे के सभी प्रोजेक्ट का निरीक्षण किया। उनके साथ सांसद विद्युत वरण महतो भी थे। महाप्रबंधक ने बताया कि टाटानगर रेलवे स्टेशन के सुंदरीकरण का काम जून में शुरू हो जाएगा। अभी इसके टेंडर की प्रक्रिया चल रही है। मई में टेंडर फाइनल कर लिया जाएगा। उन्होंने बताया कि जिन लोगों ने रेलवे की जमीन पर कब्जा कर रखा है।

अतिक्रमणकारियों को जारी हुई है नोटिस

Railway प्रोजेक्ट का GM ने किया निरीक्षण

Railway प्रोजेक्ट का GM ने किया निरीक्षण

उनको नोटिस जारी कर दी गई है। उनसे जमीन खाली कराई जाएगी। जीएम धालभूमगढ़ भी गए। वहां लोगों ने मांग की कि धालभूमगढ़ में रेलवे ओवरब्रिज और रेलवे अंडर ब्रिज बनाया जाए। जीएम ने कहा कि धालभूमगढ़ के लोगों की मांग पर विचार किया जा रहा है। जीएम ने बताया कि हावड़ा से झारसुगुड़ा के बीच चौथी रेलवे लाइन बिछाई जाएगी। इसकी तैयारी चल रही है। जल्दी ही जमीन का अधिग्रहण होगा। संसद ने बताया कि सिदिर साई रेलवे हाल्ट का भी निरीक्षण किया गया। जीएम ने कहा कि सांसद ने जो मामला बताया है सब को देखा जाएगा। यात्री सुविधा बढ़ाई जाएगी। गोपालपुर में फुट ओवरब्रिज बनेगा।

You may also like
ऑपरेशन यात्री सुरक्षा: टाटानगर स्टेशन पर RPF-जीआरपी की बड़ी कार्रवाई, ट्रेन से मोबाइल चोरी करने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार
Jharkhand Rail News: झारखंड को 3,907 करोड़ रुपये की दो बड़ी रेल परियोजनाओं की सौगात, कनेक्टिविटी और रोजगार को मिलेगा बढ़ावा
ट्रेनों की लेटलतीफी पर हाई लेवल मीटिंग, विधायक सरयू राय ने रेलवे को घेरा; जीएम बोले- पहले चलेगी यात्री ट्रेन, बाद में मालगाड़ी
टाटानगर स्टेशन क्षेत्र में गरजा रेलवे का बुलडोजर, रेलवे री-डेवलपमेंट योजना के तहत 32 दुकान व मकान जमींदोज+VDO

Leave a Reply