Home > Jamshedpur > 30 जुलाई से 21 अगस्त तक घर घर जाएंगे बीएलओ, बनेगी मतदाता सूची, सिदगोड़ा में मतदाता सूची विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम की बैठक

30 जुलाई से 21 अगस्त तक घर घर जाएंगे बीएलओ, बनेगी मतदाता सूची, सिदगोड़ा में मतदाता सूची विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम की बैठक

जमशेदपुर : एक्सएलआरआई पीजीडीएम (जीएम) की ओर से 22 जुलाई को री-एनविजन 2023 का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें भारत के डिजिटल पब्लिक इंफ्रास्ट्रक्चर व फिनटेक विषय पर मंथन किया जाएगा। दो सत्र में कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सत्र की शुरुआत एक्सएलआरआइ के डायरेक्टर फादर एस जॉर्ज, एस जे द्वारा दीप प्रज्वलित कर की जाएगी। वहीं, इस सत्र के दौरान मुख्य वक्ता के रूप में रिवोल्यूट कंपनी में भारत के चीफ एग्जीक्यूटिव ऑफिसर परोमा चटर्जी मौजूद रहेंगी। इस कॉन्क्लेव में इस बात पर मुख्य रूप से चर्चा की जायेगी कि आखिर किस प्रकार भारतीय अर्थव्यवस्था में डिजिटल इंफ्रास्ट्रक्चर व फिनटेक का अहम योगदान है। इस दौरान पैनल डिस्कशन व अलग-अलग माध्यम से इस बात की भी चर्चा होगी कि डिजिटल पेमेंट इंफ्रास्ट्रक्चर किस प्रकार व्यक्तिगत व संस्थागत बिजनेस को बढ़ाने में कारगर साबित हो रही है। इस दौरान भारतपे, बार्कलेज इंडिया, इंडिया पोस्ट पेमेंट समेत कई अन्य अग्रणी कंपनियों के अधिकारी अपनी बातों से सभी को अवगत कराएंगे। पहले सत्र में क्या भारतीय फिनटेक दुनिया को जीतने को तैयार है, विषय पर पैनल डिस्कशन के माध्यम से अपनी बातों को रखेंगे। जबकि दूसरे सत्र में सभी वक्ता इंडियन डिजिटल इकोनॉमी: द गोल्डेन एज ऑफ इंडिया विषय पर अपनी बातों को प्रस्तुत करेंगे।

इसे भी पढ़ें –आजसू पार्टी ने सरकार पर वादाखिलाफी का आरोप लगा साकची में डीसी ऑफिस के सामने किया धरना प्रदर्शन

You may also like
Adityapur Firing : आदित्यपुर में डॉक्टर ओपी आनंद को सगे भाई ने मारी गोली, TMH में हालत गंभीर; पारिवारिक विवाद में हुई फायरिंग
Mango Brown Sugar Arrest : मानगो में नशे के कारोबार पर पुलिस का बड़ा प्रहार, 64 पुड़िया ब्राउन शुगर के साथ दो युवक गिरफ्तार
Jamshedpur Potters: आधुनिकता की चमक में खो रही कुम्हारों के चाक की रफ्तार, जमशेदपुर में पुश्तैनी पेशे पर मंडराया संकट
Potka Road Accident: जमशेदपुर में स्कूली बच्चों से भरा ऑटो हाईवे पर पलटा, तीन छात्र घायल; दो की हालत गंभीर