Home > Jamshedpur > आजसू पार्टी ने सरकार पर वादाखिलाफी का आरोप लगा साकची में डीसी ऑफिस के सामने किया धरना प्रदर्शन

आजसू पार्टी ने सरकार पर वादाखिलाफी का आरोप लगा साकची में डीसी ऑफिस के सामने किया धरना प्रदर्शन

आजसू पार्टी ने बुधवार को साकची से डीसी ऑफिस पर प्रदर्शन किया। यह प्रदर्शन सरकार पर वादाखिलाफी का आरोप लगाकर किया गया। प्रदर्शन का नेतृत्व पूर्व मंत्री आजसू पार्टी के नेता रामचंद्र सहिस ने किया। रामचंद्र सहिस ने बताया कि झामुमो ने चुनाव में कई वादे किए थे। लेकिन सरकार बनने के बाद पार्टी अपना वादा भूल गई है। जमशेदपुर में एमजीएम अस्पताल की हालत काफी खराब है। जमशेदपुर के की बस्तियों बागबेड़ा, गदड़ा क्ष, राहरगोड़ा आदि इलाके में साफ-सफाई की कोई व्यवस्था नहीं है। गंदगी का अंबार है। उन्होंने कहा कि सरकार जनता के हित का ध्यान नहीं रख रही है।

You may also like
जाकिरनगर में महिला ने की आत्महत्या, पति से फोन पर बातचीत के कुछ देर बाद उठाया कदम
झारखंड स्टेट बार काउंसिल ने 63 नए अधिवक्ताओं को सौंपे एनरोलमेंट सर्टिफिकेट, हाईकोर्ट में हुआ सम्मान समारोह
Yemen-Saudi War : यमन की सशस्त्र सेना का सऊदी अरब पर बड़ा हमला, अरामको के ठिकानों पर बैलिस्टिक, क्रूज मिसाइल और ड्रोन से किए सटीक प्रहार
Jamshedpur News: छात्र आंदोलन की जीत पर दिवंगत छात्रों को श्रद्धांजलि, बाबर खान फैंस क्लब ने 26 जुलाई को दो मिनट मौन की अपील