Home > Jamshedpur > Jamshedpur: 10 वें सिख गुरु गुरुगोविंद सिंह के साहिबजादों की याद में 26 दिसंबर को भाजपा राष्ट्रीय दिवस के रूप में मनाएगी वीर बाल दिवस

Jamshedpur: 10 वें सिख गुरु गुरुगोविंद सिंह के साहिबजादों की याद में 26 दिसंबर को भाजपा राष्ट्रीय दिवस के रूप में मनाएगी वीर बाल दिवस

भाजपा के वरिष्ठ नेता कुलविंदर सिंह बंटी बनाए गए आयोजन कमेटी के प्रदेश सहसंयोजक

जमशेदपुर: भाजपा 26 दिसंबर को वीर बाल दिवस मनाएगी। इसे राष्ट्रीय दिवस के रूप में मनाया जाएगा। यह वीर बाल दिवस सिखों के दसवें गुरु गुरु गोविंद सिंह के पुत्रों बाबा जोरावर सिंह और बाबा फतेह सिंह की शहादत की याद में मनाया जाएगा। इस संबंध में भाजपा के प्रदेश महामंत्री डॉ प्रदीप वर्मा ने सभी जिलों को पत्र भेज दिया है। ‌इस कार्यक्रम को आयोजित करने के लिए तीन सदस्यीय प्रदेश स्तरीय कमेटी गठित की गई है। इस कमेटी में प्रदेश संयोजक गुरविंदर सिंह सेठी, प्रदेश सह संयोजक कुलवंत सिंह बंटी और नवजोत सिंह अलंग को बनाया गया है। कमेटी के प्रदेश सह संयोजक व वरिष्ठ भाजपा नेता कुलवंत सिंह बंटी ने बताया कि 6 दिसंबर को भाजपा के सभी मंडल पर विशेष सभा का आयोजन किया जाएगा। इसमें गुरु गोविंद सिंह के साहिबजादों के चित्र लगाए जाएंगे और उनके बलिदान के बारे में युवाओं को जानकारी दी जाएगी। स्थानीय गुरुद्वारा में भाजपा नेता पहुंचेंगे और वहां कीर्तन सुनेंगे। मंडल और जिलों में प्रभात फेरी निकाली जाएगी। प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिताओं का आयोजन होगा। पार्टी के जिला कार्यालय पर डिजिटल प्रदर्शनी लगाई जाएगी और बौद्धिक संगोष्ठी का भी आयोजन होगा। साथ ही विचार गोष्ठी और भाषण प्रतियोगिता भी आयोजित की जाएगी। भाजपा नेता कुलवंत सिंह बंटी ने बताया कि 9 जनवरी 2022 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरु गोविंद सिंह जी के प्रकाश पर्व के मौके पर घोषणा की थी कि गुरु गोविंद सिंह जी के साहिबजादों बाबा जोरावर सिंह और बाबा फतेह सिंह की शहादत की स्मृति में वीर बाल दिवस मनाया जाएगा।

You may also like
Jamshedpur Crime : साकची की महिला देबिका दास से 30 लाख रुपए ठग कर पति पर हो गया फरार +VDO
Jamshedpur Good Friday : बिष्टुपुर व गोलमुरी चर्च में हुई प्रार्थना +VDO
Ranchi Wine Smuggling : रेलवे स्टेशन पर पकड़ा गया शराब तस्कर
Ranchi Wine Smuggling: रांची रेलवे स्टेशन पर आरपीएफ ने अवैध शराब के साथ दो लोगों को किया गिरफ्तार
Satnala Dam : डोबो के सतनाला डैम में नहाने के दौरान गोलपहाड़ी और गोलमुरी के दो युवकों की डूबने से मौत

Leave a Reply

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!