Home > Jamshedpur > Jamshedpur : भाजपा के महानगर अध्यक्ष सुधांशु ओझा का साकची में आयोजित हुआ दायित्व ग्रहण समारोह, भाजपा नेता बोले लोकसभा में 14 सीट जीतेंगे

Jamshedpur : भाजपा के महानगर अध्यक्ष सुधांशु ओझा का साकची में आयोजित हुआ दायित्व ग्रहण समारोह, भाजपा नेता बोले लोकसभा में 14 सीट जीतेंगे

जमशेदपुर: : भाजपा के नव नियुक्त महानगर अध्यक्ष सुधांशु ओझा का साकची में बुधवार को दायित्व ग्रहण समारोह आयोजित किया गया। इस दायित्व ग्रहण समारोह में सुधांशु ओझा ने कहा कि उन्होंने महानगर के सभी पदाधिकारियों की बैठक कर उनको उनके काम पर लगा दिया है। केंद्र सरकार की नीतियों और योजनाओं को घर-घर तक पहुंचा जा रहा है।

भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष दिनेशानंद गोस्वामी ने कहा कि इस बार भाजपा झारखंड में लोकसभा की सभी 14 सीटें जीतेंगे। विधानसभा चुनाव के बाद दो तिहाई बहुमत से भाजपा की सरकार बनेगी। इस मौके पर, महानगर के सभी मंडल के अध्यक्ष और अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे। सुधांशु ओझा ने कहा कि भाजपा का संगठन एक आदमी का नहीं है। इसमें कई पदाधिकारी हैं। सभी पदाधिकारियों से राय मशविरा लेने के बाद वह आगे कोई कदम उठाएंगे। उन्होंने कहा कि भाजपा का संगठन सामूहिक नेतृत्व चलाता है।

 

You may also like
जमशेदपुर जिला बार संघ के अधिवक्ता अमित वर्मा का निधन, 7 सितंबर को दूसरी पाली में कार्य से विरत रहेंगे अधिवक्ता
Jamshedpur Crime: गोलमुरी में रिश्तेदारों पर जेवरात और नकद रुपये चोरी करने का आरोप, FIR दर्ज
घाटशिला में छापेमारी: 1.81 किलो गांजा और ब्राउन शुगर के साथ तीन गिरफ्तार+VDO
गोविंदपुर में 48 घंटे से जलापूर्ति ठप, डेढ़ लाख लोग परेशान, पानी टंकी पर फूटा आक्रोश+VDO

Leave a Reply