Home > Jamshedpur > कांग्रेस के जिला उपाध्यक्ष बब्लू झा बोले- राहुल गांधी से मिलकर पूरा हुआ सपना

कांग्रेस के जिला उपाध्यक्ष बब्लू झा बोले- राहुल गांधी से मिलकर पूरा हुआ सपना

जमशेदपुर : कांग्रेस के जिला उपाध्यक्ष बबलू झा ने झारखंड ओडिशा बॉर्डर पर राहुल गांधी से मुलाकात की। वह राहुल गांधी से मिलकर काफी खुश हुए। राहुल गांधी के नेतृत्व में भारत जोड़ो न्याय यात्रा झारखंड ओडिशा बॉर्डर पर पहुंची। पूर्वी सिंहभूम के कांग्रेस के पदाधिकारी पूर्व सांसद डॉ अजय कुमार के नेतृत्व में राहुल गांधी से मिलने पहुंचे। राहुल गांधी ने अजितेश उज्जैन के बेटे के प्रथम जन्मोत्सव पर उनकी तस्वीर पर अपना हस्ताक्षर कर उन्हें बधाई व शुभकामना दी। राहुल गांधी ने कांग्रेस के जिला उपाध्यक्ष बबलू झा को अपने पास बुलाया और कहा कि सहो मत डरो मत। बबलू झा ने कहा कि उम्र के पायदान पर आकर उनका सपना पूरा हुआ है। वह राहुल गांधी से मिले हैं। धर्मेंद्र सोनकर ने राहुल गांधी को अंगवस्त्र एवं पुष्प कुछ देकर सम्मानित किया। राहुल गांधी ने रोड शो के दौरान अडानी, अंबानी, नवीन पटनायक और नरेंद्र मोदी पर निशाना साधा। इस मौके पर कांग्रेस के जिला महासचिव करण सोनकर के अलावा अजितेश उज्जैन आदि मौजूद रहे।

You may also like
Jamshedpur News: कदमा का 50 बेड वाला धनवंतरी आयुष अस्पताल जल्द होगा शुरू, DC ने दिए आदेश
Jamshedpur Police: ‘जोहार पुलिस’ चैटबॉट शुरू, WhatsApp पर घर बैठे मिलेंगी कई सेवाएं+VDO
सिरोमन सिंह अकैडमी में स्वर्गीय ठाकुर सिरोमन सिंह की 26वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा
जमशेदपुर वीमेंस यूनिवर्सिटी के दीक्षांत समारोह में राज्यपाल संतोष गंगवार ने छात्राओं से कहा—ज्ञान और प्रतिभा से देश के विकास में दें योगदान+VDO

Leave a Reply