एक दिन पहले प्रेम कुमार ने भी कोर्ट में किया था सरेंडर, अब तक तीन आरोपी भेजे जा चुके हैं जेल
Jamshedpur (Jharkhand) : बिष्टुपुर में चाय दुकान चलाने वाली युवती मेंहदी कुमारी पर खौलती चाय फेंकने के मामले में एक और आरोपी ने कोर्ट में आत्मसमर्पण (Bistupur Tea Crime) कर दिया है। आरोपी सन्नी मिश्रा उर्फ समीर ने कोर्ट में सरेंडर किया, जिसके बाद उसे न्यायिक हिरासत में जेल (Bistupur Tea Crime) भेज दिया गया।
इससे पहले बुधवार को इस मामले के एक अन्य आरोपी प्रेम कुमार ने भी कोर्ट में सरेंडर किया था। पुलिस अब तक इस मामले में तीन आरोपियों को जेल भेज चुकी है। सबसे पहले मुख्य आरोपी अभय तिवारी को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया था।
बताया जा रहा है कि 6 अप्रैल को बिष्टुपुर स्थित चाय दुकान पर कुछ युवक चाय पीने पहुंचे थे। युवती मेंहदी कुमारी जब उन्हें चाय देने गई, तभी आरोपियों ने उस पर खौलती चाय फेंक दी।
चाय देने में देरी पर दिया वारदात को अंजाम
आरोपियों का आरोप था कि चाय देने में काफी देर हुई, इसी बात से नाराज होकर उन्होंने इस घिनौनी हरकत को अंजाम दिया। घटना में मेंहदी कुमारी गंभीर रूप से झुलस गई और उसे इलाज के लिए टाटा मेन हॉस्पिटल (TMH) में भर्ती कराया गया, जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है।
इसे भी पढ़ें – Jamshedpur Crime: सिदगोड़ा में स्वर्णरेखा नदी से लापता युवक का शव बरामद, मौत को लेकर रहस्य गहराया
सोशल मीडिया पर उठा इंसाफ का मुद्दा
घटना के बाद शहर भर में आक्रोश फैल गया। लोगों ने सोशल मीडिया पर पीड़िता को इंसाफ दिलाने के लिए अभियान चलाया। बढ़ते दबाव के बीच पुलिस ने तेजी से कार्रवाई करते हुए पहले मुख्य आरोपी को गिरफ्तार किया, जिसके बाद अन्य आरोपियों ने कोर्ट में सरेंडर कर दिया।




