Home > Jamshedpur > सेन्ट्रल सिख नौजवान सभा ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मुलाकात कर दी बैसाखी की शुभकामनाएं

सेन्ट्रल सिख नौजवान सभा ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मुलाकात कर दी बैसाखी की शुभकामनाएं

Jamshedpur (Jharkhand) : रांची में सेन्ट्रल सिख नौजवान सभा के एक प्रतिनिधिमंडल ने पूर्व विधायक सह झामुमो के केंद्रीय प्रवक्ता कुणाल षडंगी के नेतृत्व में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मुलाकात (Jamshedpur Sikh Community)की और उन्हें बैसाखी की हार्दिक शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर पोटका के विधायक संजीब सरदार भी मौजूद रहे।

सभा के प्रधान सरदार अमरीक सिंह और महासचिव रंजीत सिंह ने मुख्यमंत्री (Jamshedpur Sikh Community) को पुष्पगुच्छ और स्मृति चिन्ह भेंट कर उनका स्वागत किया। वहीं सभा के सदस्य इंद्रजीत सिंह ‘इंदर’ ने मुख्यमंत्री को अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया।

मुलाकात के दौरान सभा के प्रधान अमरीक सिंह ने संगठन द्वारा किए जा रहे सामाजिक कार्यों की जानकारी दी, जिसकी मुख्यमंत्री ने सराहना की। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने इस अवसर पर राज्यवासियों और सभा के सभी सदस्यों को बैसाखी की शुभकामनाएं दीं और कहा कि सिख धर्म हमें सत्य और धर्म की रक्षा के लिए प्रेरित करता है।

इसे भी पढ़ें – Jamshedpur Crime: सिदगोड़ा में स्वर्णरेखा नदी से लापता युवक का शव बरामद, मौत को लेकर रहस्य गहराया

इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से संजीब सरदार, कुणाल षडंगी, अमरीक सिंह, रंजीत सिंह, इंद्रजीत सिंह, अमनजोत सिंह, हर्षदीप सिंह, सुरेन्द्र सिंह और अनुराग तिवारी सहित कई सदस्य उपस्थित रहे।

You may also like
एटीएम से मिनटों में मिलेगा रुपे कार्ड, यूपीआई से ले सकेंगे क्रेडिट
Jamshedpur News: कदमा का 50 बेड वाला धनवंतरी आयुष अस्पताल जल्द होगा शुरू, DC ने दिए आदेश
Jamshedpur Police: ‘जोहार पुलिस’ चैटबॉट शुरू, WhatsApp पर घर बैठे मिलेंगी कई सेवाएं+VDO
रघुवर दास ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री से की मुलाकात, संताली की ओलचिकी लिपि में पाठ्य सामग्री प्रकाशित करने का आग्रह

Leave a Reply