Home > Crime > सीतारामडेरा थाना क्षेत्र के सुमित्रा अपार्टमेंट की रहने वाली महिला से बाइक सवार बदमाशों ने कर ली पर्स की छिनताई

सीतारामडेरा थाना क्षेत्र के सुमित्रा अपार्टमेंट की रहने वाली महिला से बाइक सवार बदमाशों ने कर ली पर्स की छिनताई


न्यूज़ बी रिपोर्टर, जमशेदपुर : सीतारामडेरा थाना क्षेत्र के सुमित्रा अपार्टमेंट की रहने वाली मंजू देवी के साथ छिनताई की घटना हुई है। बाइक सवार बदमाशों ने मंजू देवी का पर्स छीन लिया और फरार हो गए। घटना बिरसानगर में हुई है। घटना के बाद मंजू देवी ने बिरसा नगर थाने में मामले की शिकायत की है। इसके बाद पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। आसपास मौजूद लोगों से पूछताछ की गई। पुलिस ने इस मामले में प्राथमिकी दर्ज कर ली है। बताते हैं कि घटना बिरसानगर के जोन नंबर 3 में शनिवार को घटी है। घटना के समय मंजू देवी वहां से गुजर रही थी। तभी बाइक सवार बदमाश आए और मंजू देवी के हाथ में रखा पर्स छीन लिया और फरार हो गए। मंजू देवी ने पुलिस को बताया है कि उनके पर्स में मोबाइल और कुछ रुपए भी थे।
इसे भी पढ़ें- कपाली ओपी के हांसाडुंगरी में बतख का बच्चा घर लाने गए किशोर को पीटा, पूछने पर मां पर किया चापड़ से हमला

You may also like
Adityapur Firing : आदित्यपुर में डॉक्टर ओपी आनंद को सगे भाई ने मारी गोली, TMH में हालत गंभीर; पारिवारिक विवाद में हुई फायरिंग
Mango Brown Sugar Arrest : मानगो में नशे के कारोबार पर पुलिस का बड़ा प्रहार, 64 पुड़िया ब्राउन शुगर के साथ दो युवक गिरफ्तार
Jamshedpur Potters: आधुनिकता की चमक में खो रही कुम्हारों के चाक की रफ्तार, जमशेदपुर में पुश्तैनी पेशे पर मंडराया संकट
Potka Road Accident: जमशेदपुर में स्कूली बच्चों से भरा ऑटो हाईवे पर पलटा, तीन छात्र घायल; दो की हालत गंभीर