Home > Crime > बागबेड़ा में युवती की मांग में युवक ने जबरन डाला सिंदूर, थाने में शिकायत

बागबेड़ा में युवती की मांग में युवक ने जबरन डाला सिंदूर, थाने में शिकायत

न्यूज़ बी रिपोर्टर, जमशेदपुर : बागबेड़ा में युवती की मांग में युवक ने जबरन सिंदूर डाल दिया। इस मामले में युवक राहुल पात्रो के खिलाफ शनिवार को बागबेड़ा थाने में शिकायत की गई है। राहुल पात्रो गांधीनगर का रहने वाला है। बताते हैं कि वह युवती से एकतरफा प्रेम करता है और युवती के घर जाकर शादी का प्रस्ताव भी रखा था। युवती के घरवालों ने इंकार कर दिया तो उसने जबरन युवती के मांग में सिंदूर डाल दिया। वह युवती के साथ कई बार छेड़छाड़ भी कर चुका है। इस मामले में शिकायत के बाद बागबेड़ा थाना पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। आरोपी की तलाश की जा रही है।
इसे भी पढ़ें- एक्सएलआरआई पीजीडीएम (जीएम) मे हर्ष मारीवाला के साथ सीएक्सओ सीरीज इंटरेक्शन का आयोजन

You may also like
Kapali Theft: कपाली में बंद घर से ढाई लाख रुपए कीमत के जेवरात चोरी, बिहार गया था परिवार
Jamshedpur WhatsApp Chatbot: 15 सितंबर से जमशेदपुर में शुरू होगी ‘अबुआ मित्र’ WhatsApp चैटबोट सेवा, मोबाइल से दर्ज होगी जन शिकायत
जमशेदपुर के बड़े रिटेल स्टोरों में मिले प्रतिबंधित खाद्य उत्पाद, जानें किन दर्जन भर प्रतिष्ठानों को नोटिस
Jamshedpur SIR-2026: अफगानिस्तान ऐंगल के बाद जमशेदपुर में मतदाता दस्तावेज सत्यापन की कमिश्नर ने की समीक्षा