Home > Jamshedpur > घाटशिला विधानसभा क्षेत्र में मतदान केन्द्रों के रेशनलाइजेशन और मतदाता सूची को लेकर राजनीतिक दलों के साथ DC का मंथन

घाटशिला विधानसभा क्षेत्र में मतदान केन्द्रों के रेशनलाइजेशन और मतदाता सूची को लेकर राजनीतिक दलों के साथ DC का मंथन

Jamshedpur : अनुमंडल कार्यालय घाटशिला के सभागार में जिला निर्वाचन अधिकारी सह उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी की अध्यक्षता में राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ सोमवार को बैठक (Ghatshila Polling Booth) आयोजित हुई। बैठक में विधानसभा क्षेत्र 45 घाटशिला के मतदान केन्द्रों के रेशनलाइजेशन, त्रुटिरहित मतदाता सूची निर्माण और उससे जुड़े विषयों पर विस्तृत चर्चा की गई।

उपायुक्त ने कहा कि मतदान प्रक्रिया की पारदर्शिता और निष्पक्षता सुनिश्चित करना जिला प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। इसके लिए राजनीतिक दलों की भागीदारी और सहयोग आवश्यक है।

इसे भी पढ़ें – जमशेदपुर की हथियार फैक्ट्री से बिहार भेजी जा रही थी खेप, सोनारी के टिलू सरदार के बेटे चला रहे थे कारखाना, जानें कौन थे टिलू+VDO

निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार मतदान केन्द्रों (Ghatshila Polling Booth) की दूरी, भौगोलिक स्थिति, पहुंच मार्ग, मतदाताओं की सुविधा, मतदान भवन की स्थिति, दिव्यांगजन और वरिष्ठ नागरिकों की अनुकूलता को ध्यान में रखते हुए पुनर्गठन की प्रक्रिया की जाएगी। उद्देश्य यह है कि कोई भी मतदाता मतदान से वंचित न रहे और न्यूनतम दूरी तय कर मतदान कर सके।

उन्होंने एईआरओ और ईआरओ को निर्देश दिया कि संभावित विधानसभा चुनाव को ध्यान में रखते हुए मतदान केन्द्रों की सुविधाओं का ऑडिट कर लें और मतदान कर्मियों व अर्धसैनिक बलों के आवास की व्यवस्था सुनिश्चित करें।

साथ ही मतदाता सूची को त्रुटिरहित बनाने पर जोर दिया गया। उपायुक्त ने कहा कि मतदाता सूची लोकतंत्र की रीढ़ है और इसमें किसी भी प्रकार की गलती नहीं होनी चाहिए। उन्होंने राजनीतिक दलों से अपील की कि वे विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण अभियान में सहयोग करें, नए योग्य मतदाताओं का नाम जोड़ें और मृतक या स्थानांतरित व्यक्तियों का नाम हटाने में प्रशासन को सहयोग दें।

बैठक के बाद उपायुक्त ने बीएलओ द्वारा किए जा रहे जियो फेंसिंग कार्य का भी निरीक्षण किया और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों ने अपने सुझाव दिए और प्रशासन को सहयोग का भरोसा दिलाया। इस अवसर पर ईआरओ, एईआरओ और निर्वाचन शाखा के अधिकारी भी मौजूद रहे।

You may also like
एटीएम से मिनटों में मिलेगा रुपे कार्ड, यूपीआई से ले सकेंगे क्रेडिट
Jamshedpur News: कदमा का 50 बेड वाला धनवंतरी आयुष अस्पताल जल्द होगा शुरू, DC ने दिए आदेश
Jamshedpur Police: ‘जोहार पुलिस’ चैटबॉट शुरू, WhatsApp पर घर बैठे मिलेंगी कई सेवाएं+VDO
महिंद्रा ने लॉन्च की नई वीरो सीएनजी, डीजल मॉडल भी अपग्रेड; कीमत और फीचर जानें

Leave a Reply