Home > Crime > बागबेड़ा में स्टेशन रोड पर ट्रेलर ने साइकिल सवार को मारी टक्कर, मौत

बागबेड़ा में स्टेशन रोड पर ट्रेलर ने साइकिल सवार को मारी टक्कर, मौत

न्यूज़ बी रिपोर्टर, जमशेदपुर : बागबेड़ा के स्टेशन रोड पर संकटा सिंह पेट्रोल पंप के पास एक ट्रेलर ने एक साइकिल सवार को टक्कर मार दी। इस सड़क हादसे में साइकिल सवार करण हांसदा की घटनास्थल पर ही मौत हो गई है। घटना की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस करण हांसदा के शव को एंबुलेंस में लेकर साकची के एमजीएम अस्पताल पहुंची और शव गृह में रखवा दिया है। करन हांसदा की उम्र 49 साल है। करण हांसदा चाकुलिया थाना क्षेत्र के बर्डीकानपुर का रहने वाला है। बताते हैं कि वह जमशेदपुर में रहकर काम करता था और मंगलवार की रात साइकिल से अपने घर पर जा रहा था। तभी यह हादसा हुआ।

You may also like
स्ट्रेचर के इंतजार में ऑटो में तड़पता रहा मरीज, एमजीएम अस्पताल में इलाज से पहले हुई मौत
पोटका चौकीदार हत्याकांड में थाना प्रभारी मनोज मुर्मू लाइन हाजिर, एसएसपी के आदेश पर विभागीय जांच शुरू
गुरु तेग बहादुर जी की 350वीं शहीदी शताब्दी पर सेंट्रल सिख नौजवान सभा की सेवा: आशीर्वाद भवन वृद्धा आश्रम में गरम कपड़े व भोजन वितरण
कदमा डकैती कांड का पुलिस ने किया खुलासा, पांच अपराधी हथियार और लूटे गए सामान के साथ गिरफ्तार

Leave a Reply