Home > Jamshedpur > Jamshedpur: नांदेड़ के तख्त साहब की प्रबंधन कमेटी में 17 में महाराष्ट्र सरकार के अब 12 सदस्य होंगे, नए कानून के खिलाफ सिख समुदाय ने साकची में डीसी ऑफिस पर किया विशाल प्रदर्शन

Jamshedpur: नांदेड़ के तख्त साहब की प्रबंधन कमेटी में 17 में महाराष्ट्र सरकार के अब 12 सदस्य होंगे, नए कानून के खिलाफ सिख समुदाय ने साकची में डीसी ऑफिस पर किया विशाल प्रदर्शन

जमशेदपुर : नांदेड़ में तख्त हजूर साहब की प्रबंधन कमेटी में 17 सदस्य में से अब महाराष्ट्र सरकार 12 सदस्यों को मनोनीत करेगी। इसका सिख समुदाय विरोध कर रहा है। सरदार शैलेंद्र सिंह सीजीपीसी के प्रधान भगवान सिंह के नेतृत्व में सिख समुदाय ने साकची के डीसी ऑफिस पर विशाल प्रदर्शन किया।

सरदार शैलेंद्र सिंह ने कहा कि महाराष्ट्र सरकार को तख्त हजूर साहब को लेकर बने 1956 के कानून में संशोधन करने का कोई अधिकार नहीं है। तहत हजूर साहब के प्रबंधन पर काबिज होने के लिए यह संशोधन किया गया है। उन्होंने कहा कि महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे अपने आप को बदल लें।

वरना, यह लंबी लड़ाई चलेगी। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से भी मांग की कि ऐसे लोगों पर कार्रवाई करें। जो तख्त साहेब के प्रबंधन पर काबिज होना चाहते हैं। उन्होंने कहा कि धार्मिक मामलों में महाराष्ट्र सरकार का किसी भी तरह का हस्तक्षेप बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। सिख समुदाय के लोगों ने राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री को संबोधित ज्ञापन भी डीसी को सौंपा।

You may also like
Jamshedpur News: कदमा का 50 बेड वाला धनवंतरी आयुष अस्पताल जल्द होगा शुरू, DC ने दिए आदेश
Jamshedpur Police: ‘जोहार पुलिस’ चैटबॉट शुरू, WhatsApp पर घर बैठे मिलेंगी कई सेवाएं+VDO
सिरोमन सिंह अकैडमी में स्वर्गीय ठाकुर सिरोमन सिंह की 26वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा
रघुवर दास ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री से की मुलाकात, संताली की ओलचिकी लिपि में पाठ्य सामग्री प्रकाशित करने का आग्रह

Leave a Reply