Home > Health > जिले में आज मिले डेंगू के 5 पॉजिटिव मरीज, ठीक होने पर 45 मरीज किए गए डिस्चार्ज

जिले में आज मिले डेंगू के 5 पॉजिटिव मरीज, ठीक होने पर 45 मरीज किए गए डिस्चार्ज

जमशेदपुर : जिले में डेंगू के पांच पॉजिटिव मरीज पाए गए हैं। इन पॉजिटिव मरीजों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पटमदा में एक, टेल्को में एक, गोलमुरी में एक, पोटका में एक और बारीडीह में एक मरीज मिला है। डीसी ऑफिस से मिली जानकारी के अनुसार अब तक कुल 10430 लोगों की जांच हुई है। इसमें से 1291 लोग डेंगू पॉजीटिव पाए गए हैं। यह कोलन कमिश्नरी का आंकड़ा है। अभी 156 लोगों का अस्पताल में इलाज चल रहा है। इसमें 10 आईसीयू में हैं और 146 नॉर्मल वार्ड में भर्ती हैं। ठीक होने पर 45 लोगों को अस्पताल से डिस्चार्ज किया गया है।

You may also like
एटीएम से मिनटों में मिलेगा रुपे कार्ड, यूपीआई से ले सकेंगे क्रेडिट
Jamshedpur News: कदमा का 50 बेड वाला धनवंतरी आयुष अस्पताल जल्द होगा शुरू, DC ने दिए आदेश
Jamshedpur Police: ‘जोहार पुलिस’ चैटबॉट शुरू, WhatsApp पर घर बैठे मिलेंगी कई सेवाएं+VDO
सिरोमन सिंह अकैडमी में स्वर्गीय ठाकुर सिरोमन सिंह की 26वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा

Leave a Reply