Home > Crime > बांदा में थाने में कोतवाल और दरोगा के बीच में जमकर चली जमकर लाठियां

बांदा में थाने में कोतवाल और दरोगा के बीच में जमकर चली जमकर लाठियां

एसपी को जानकारी मिलते ही पहुंचे कोतवाली के आरोपी दरोगा को किया सस्पेंड

Big Breaking news
न्यूज़ बी रिपोर्टर, बांदा : उत्तर प्रदेश के बांदा (Banda) के नरैनी कोतवाली में एक अजीब मंजर देखने को मिला। यहां एक दरोगा ने अपने कोतवाल पर ही लाठी तान दी। फिर दोनों तरफ से लाठियां चलीं। मामला कल एक गांव का एक व्यक्ति अपनी नाबालिग पुत्रियों के साथ छेड़छाड़ की शिकायती लेकर थाने गया था। इसी मामले में दरोगा ने पीड़ित पक्ष का ही चालान कर दिया। इस बात को लेकर नरैनी कोतवाली परिसर में हंगामा खड़ा हो गया। हंगामे की सूचना मिलते ही कोतवाली प्रभारी राकेश कुमार सिंह भी पहुंच गए। कोतवाली प्रभारी ने जब दरोगा से इस मामले में जानकारी लेनी चाही तो दरोगा कोतवाल से भड़क कर विवाद पर उतारू हो गया। इसी बीच दरोगा ने कोतवाल पर लाठी से हमला कर दिया। फिर क्या था दोनों के बीच जमकर लाठी चली।
एसपी के निर्देश पर पीड़ित पक्ष की तत्काल प्राथमिकी दर्ज की गई और पुलिस कर्मियों को हिदायत दी गई कि जनता का सम्मान करें और उनकी शिकायतों को तत्काल संज्ञान में लेकर कार्रवाई करें।

You may also like
जमशेदपुर में चक्का जाम से पहले यूनियन अध्यक्ष पर हमला, 20 लोगों पर मारपीट का आरोप
Saif Ali Khan attack : मुंबई पुलिस को श्रमिक ठेकेदार ने सैफ अली खान पर हमले के आरोपी तक पहुंचने में मदद की

Leave a Reply