Home > Jamshedpur > करणी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष के हत्यारे को मारने वाले को 5 लाख रुपए का इनाम देने की घोषणा, साकची में निकली आक्रोश रैली+ वीडियो

करणी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष के हत्यारे को मारने वाले को 5 लाख रुपए का इनाम देने की घोषणा, साकची में निकली आक्रोश रैली+ वीडियो

जमशेदपुर : राजस्थान में करणी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुखदेव सिंह की हत्या कर दी गई थी। इससे जमशेदपुर के राजपूत समाज में भी आक्रोश है। गुरुवार की रात साकची में मरीन ड्राइव गोलचक्कर पर महाराणा प्रताप सिंह की प्रतिमा के पास से पुराने किताब गोल चक्कर तक आक्रोश रैली निकाली गई। इस आक्रोश रैली में बड़ी संख्या में करणी सेना और राजपूत समाज के लोग जुटे। महिलाएं भी आई थीं। खराब मौसम के बावजूद लोगों की भीड़ जुटी। सभी ने हत्यारों को फांसी देने या उनका एनकाउंटर करने की मांग की। करणी सेना के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष विनय सिंह ने सुखदेव सिंह की हत्या के पीछे राजस्थान सरकार की लापरवाही को कारण बताया। उन्होंने कहा कि सुखदेव सिंह गोगामेड़ी को सुरक्षा नहीं दी गई। इसी के चलते उनकी जान चली गई। राजस्थान सरकार खुद भी गई और सुखदेव सिंह गोगामेड़ी की भी सुरक्षा नहीं कर सकी। उन्होंने ऐलान किया कि जो भी सुखदेव सिंह गोगामेड़ी के हत्यारे को मारेगा। उसे 5 लाख रुपए का इनाम दिया जाएगा।

You may also like
अमेरिका के युद्धविराम प्रस्ताव को ईरान ने ठुकराया, बिना गारंटी किसी समझौते से किया इनकार
बम धमकी के बाद अलर्ट पर पुलिस, जमशेदपुर कोर्ट की सुरक्षा बढ़ाई गई; सिटी SP ने किया निरीक्षण+VDO
पोटका चौकीदार हत्याकांड में थाना प्रभारी मनोज मुर्मू लाइन हाजिर, एसएसपी के आदेश पर विभागीय जांच शुरू
सड़क परियोजना में जमीन अधिग्रहण का लाभुकों को नहीं मिला मुआवजा, जिला परिषद सदस्य शिवनाथ मांडी डीसी से मिले

Leave a Reply