Home > Entertainment > 9 दिसंबर और 10 दिसंबर को बिष्टुपुर में आयोजित होगा सुर व साहित्य का विहंगम कार्यक्रम+वीडियो

9 दिसंबर और 10 दिसंबर को बिष्टुपुर में आयोजित होगा सुर व साहित्य का विहंगम कार्यक्रम+वीडियो

नेपाल व बांग्लादेश समेत विभिन्न देशों से भी आएंगे कवि

जमशेदपुर : सुर व साहित्य का विहंगम कार्यक्रम जमशेदपुर के बिष्टुपुर में 9 और 10 दिसंबर को होगा। ये कवि संगम है। यह कार्यक्रम बिष्टुपुर स्थित रामदास भट्ठा के सामुदायिक भवन और बिष्टुपुर के सेंटर फॉर एक्सीलेंस में आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम टाटा स्टील और आरसीबी ग्रुप के संयुक्त तत्वाधान में आयोजित होगा। कार्यक्रम की तैयारी पूरी कर ली गई है। यह जानकारी आयोजकों ने गुरुवार को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में दी है। इस कार्यक्रम में विश्व स्तरीय साहित्यकार और कलाकार शामिल होंगे। कार्यक्रम में नेपाल और बांग्लादेश समेत विभिन्न देशों और विभिन्न भाषाओं के कवि और कवित्रियां शामिल होंगी। हिंदी, बांग्ला, संथाली, हो, कुरमाली और अन्य भाषाओं के साहित्यकार कार्यक्रम में आ रहे हैं।

You may also like
Jamshedpur News: कदमा का 50 बेड वाला धनवंतरी आयुष अस्पताल जल्द होगा शुरू, DC ने दिए आदेश
Jamshedpur Police: ‘जोहार पुलिस’ चैटबॉट शुरू, WhatsApp पर घर बैठे मिलेंगी कई सेवाएं+VDO
सिरोमन सिंह अकैडमी में स्वर्गीय ठाकुर सिरोमन सिंह की 26वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा
रघुवर दास ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री से की मुलाकात, संताली की ओलचिकी लिपि में पाठ्य सामग्री प्रकाशित करने का आग्रह

Leave a Reply