Home > Crime > कपाली में घायल हालत में मिला अज्ञात व्यक्ति, एमजीएम अस्पताल में कराया गया भर्ती+ वीडियो

कपाली में घायल हालत में मिला अज्ञात व्यक्ति, एमजीएम अस्पताल में कराया गया भर्ती+ वीडियो

न्यूज़ बी रिपोर्टर, जमशेदपुर : सरायकेला खरसावां जिले के कपाली ओपी इलाके में एक व्यक्ति घायल अवस्था में मिला है। इस व्यक्ति की पहचान नहीं हो पाई है। यह व्यक्ति पूड़ीसिली के पास मेन रोड पर पड़ा हुआ था। लोगों ने कपाली पुलिस को इसकी सूचना दी। इसके बाद कपाली पुलिस मौके पर पहुंची और घायल व्यक्ति को इलाज के लिए एमजीएम अस्पताल पहुंचाया। जहां पर घायल व्यक्ति पड़ा हुआ था। वहां आसपास काफी खून बहा है। व्यक्ति के सर पर गंभीर चोट आई है। इससे लग रहा है कि किसी ने व्यक्ति पर लाठी-डंडे से हमला किया और उसे घायल कर दिया है। एमजीएम अस्पताल में इमरजेंसी में घायल व्यक्ति का इलाज चल रहा है। घायल व्यक्ति के सर पर कई टांके लगाए गए हैं। कपाली पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। कपाली के एसआई मोहम्मद इफ्तिखार अली ने बताया कि पुलिस गश्त पर थी। तभी उसे सूचना मिली कि आगे सड़क पर घायल व्यक्ति पड़ा हुआ है। इस पर पुलिस मौके पर पहुंची। सड़क की तरफ दाएं साइड में व्यक्ति पड़ा हुआ था।

घटना के बारे में बता रहा कपाली यूपी का पुलिसकर्मी
You may also like
एटीएम से मिनटों में मिलेगा रुपे कार्ड, यूपीआई से ले सकेंगे क्रेडिट
Jamshedpur News: कदमा का 50 बेड वाला धनवंतरी आयुष अस्पताल जल्द होगा शुरू, DC ने दिए आदेश
Jamshedpur Police: ‘जोहार पुलिस’ चैटबॉट शुरू, WhatsApp पर घर बैठे मिलेंगी कई सेवाएं+VDO
सिरोमन सिंह अकैडमी में स्वर्गीय ठाकुर सिरोमन सिंह की 26वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा

Leave a Reply