Home > Crime > जमशेदपुर: चौका के पास एनएच-33 पर तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार को मारी टक्कर, एमजीएम में भर्ती

जमशेदपुर: चौका के पास एनएच-33 पर तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार को मारी टक्कर, एमजीएम में भर्ती

न्यूज़ बी रिपोर्टर, जमशेदपुर : सरायकेला खरसावां जिले के चौका के पास रांची टाटा राष्ट्रीय राजमार्ग एनएच-33 पर एक तेज रफ्तार कार ने रविवार को एक बाइक सवार को टक्कर मार दी। इस सड़क हादसे में बाइक सवार चौका थाना क्षेत्र के ईसाकोचा गांव का रहने वाला सनातन मांझी गंभीर रूप से घायल हो गया है। बाइक सवार के पीछे दूसरी बाइक पर उसका एक रिश्तेदार भी बाइक से चल रहा था। रिश्तेदार युवक ने सनातन मांझी को इलाज के लिए जमशेदपुर लाकर एमजीएम अस्पताल में भर्ती कराया है। सनातन मांझी को 108 नंबर एंबुलेंस से एमजीएम अस्पताल लाया गया है। एमजीएम अस्पताल में इमरजेंसी में सनातन मांझी का इलाज चल रहा है। युवक ने बताया कि कार तेज रफ्तार से थी और रांची से टाटा की तरफ जा रही थी। टक्कर मारने के बाद चालक कार लेकर फरार हो गया।

You may also like
Chakradharpur New DRM : चक्रधरपुर रेल मंडल के DRM तरुण हुरिया का तबादला, नीरज कुमार वर्मा होंगे नए डीआरएम
Jamshedpur Tata Steel : मुंबई में झारखंड के जनजातीय रसोइयों ने बिखेरा पारंपरिक जायका, जंगलों के व्यंजनों ने देश भर में मचाई धूम
Jamshedpur Hemant Soren : जमशेदपुर पहुंचे मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन व कल्पना, अर्जुन मुंडा की मां को दी श्रद्धांजलि; शोकाकुल परिवार से मिले
Jamshedpur News : दो प्रमुख आयोजनों में शामिल हुए राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार, NML और उत्कल एसोसिएशन के समारोह में दिया विकास का संदेश