Home > Jamshedpur > जमशेदपुर: फिर शुरू हुई तेज बरसात, स्वर्णरेखा नदी अभी भी उफान पर, खरकाई खतरे के निशान से बह रही है 6.90 मीटर ऊपर

जमशेदपुर: फिर शुरू हुई तेज बरसात, स्वर्णरेखा नदी अभी भी उफान पर, खरकाई खतरे के निशान से बह रही है 6.90 मीटर ऊपर

न्यूज़ बी रिपोर्टर, जमशेदपुर : जमशेदपुर में खरकाई और सुवर्णरेखा नदियां भारी तबाही मचा रही हैं। मानगो में रविवार को स्वर्णरेखा नदी अभी भी उफान पर है। स्वर्णरेखा नदी खतरे के निशान से 3.60 मीटर ऊपर बह रही है। वहीं खरकाई नदी का जलस्तर घटा है। खरकाई नदी खतरे के निशान से 7. 90 मीटर ऊपर बह रही थी। अब इस नदी का जलस्तर एक मीटर घटा है। यह नदी खतरे के निशान से 6.90 मीटर ऊपर बह रही है। जमशेदपुर में तेज बरसात शुरू हो गई है। बरसात शुरू होते ही जिला प्रशासन के माथे पर पसीना आ गया है। इलाके के लोग भी दहशत में हैं।
माना जा रहा है कि अगर इसी तरह तेज बरसात होती रही तो अन्य इलाकों में भी बाढ़ का पानी घुस सकता है।
शहर के विभिन्न इलाकों में अभी भी बाढ़ का प्रकोप है। बागबेड़ा, शास्त्री नगर, मानगो के दाई गुट्टू, शंकोसाई, राम नगर, श्याम नगर, भुइयांडीह, बागुनहातू आदि इलाके अभी भी डूबे हुए हैं। लगभग दो हजार मकान बाढ़ के पानी में डूबे हुए हैं। जिला प्रशासन और एनडीआरएफ की टीमें लगातार राहत और बचाव कार्य कर रही हैं। जमशेदपुर में अभी भी तेज बरसात हो रही है। माना जा रहा है कि इसी तरह अगर लगातार पानी बरसता रहा तो शहर के अन्य इलाकों में भी बाढ़ का पानी पहुंच सकता है।

You may also like
Jamshedpur News: कदमा का 50 बेड वाला धनवंतरी आयुष अस्पताल जल्द होगा शुरू, DC ने दिए आदेश
Jamshedpur Police: ‘जोहार पुलिस’ चैटबॉट शुरू, WhatsApp पर घर बैठे मिलेंगी कई सेवाएं+VDO
सिरोमन सिंह अकैडमी में स्वर्गीय ठाकुर सिरोमन सिंह की 26वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा
रघुवर दास ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री से की मुलाकात, संताली की ओलचिकी लिपि में पाठ्य सामग्री प्रकाशित करने का आग्रह

Leave a Reply