Home > Jamshedpur > डेंगू के प्रकोप के बीच मानगो में सफाई की लचर हालत पर कार्यपालक अधिकारी ने ठेकेदारों के साथ की बैठक, तीन ठेकेदारों को किया शो-काज

डेंगू के प्रकोप के बीच मानगो में सफाई की लचर हालत पर कार्यपालक अधिकारी ने ठेकेदारों के साथ की बैठक, तीन ठेकेदारों को किया शो-काज

जमशेदपुर : जमशेदपुर पश्चिम के विधायक स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता के इलाके में ही डेंगू का प्रकोप लगातार बढ़ रहा है। ऐसा मानगो नगर निगम की लचर सफाई व्यवस्था के चलते हो रहा है। डीसी मंजूनाथ भजन्त्री के निर्देश के बावजूद मानगो के कुछ चुनिंदा इलाकों में सफाई और फागिंग कराई जा रही है। मानगो नगर निगम के कार्यपालक अधिकारी सुरेश यादव ने सोमवार को ठेकेदारों के साथ बैठक की और ठेकेदारों पर नाराजगी जताते हुए निर्देश दिया की मानगो के सभी इलाकों में साफ सफाई कराई जाए। यही नहीं तीन ठेकेदारों को शोकाज भी किया गया। गौरतलब है कि मानगो के रोड नंबर 15 रोड, नंबर 10 और रोड नंबर 8 के पास सड़क किनारे ही गंदगी का अंबार है। इसके अलावा ज़ाकिर नगर, ओल्ड पुरुलिया रोड, तेजाब तालाब आदि इलाके में इस कदर गंदगी है कि आसपास के क्षेत्र में बीमारी फैल रही है। मानगो नगर निगम के अधिकारी आंख बंद किए बैठे हुए हैं।
इसे भी पढ़ें – रांची में ‘राजभवन में कृषि और ग्रामीण विकास और समग्र आर्थिक विकास में उनका हिस्सा’ विषय पर आधारित पुस्तक का हुआ विमोचन, जमशेदपुर से पहुंचे कई प्रोफेसर

You may also like
जमशेदपुर में वोटर लिस्ट में घुसे 3 अफगानी नागरिक: पासपोर्ट जांच में खुली पोल, चुनाव आयोग के आदेश पर FIR दर्ज+VDO
एटीएम से मिनटों में मिलेगा रुपे कार्ड, यूपीआई से ले सकेंगे क्रेडिट
Jamshedpur Police: ‘जोहार पुलिस’ चैटबॉट शुरू, WhatsApp पर घर बैठे मिलेंगी कई सेवाएं+VDO
सिरोमन सिंह अकैडमी में स्वर्गीय ठाकुर सिरोमन सिंह की 26वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा