Home > Health > झामुमो नेता बाबर खान ने मानगो में की आयुष्मान कार्ड से डेंगू का इलाज कराने की मांग, प्रत्येक थाना क्षेत्र में चेकअप कैंप की मांग

झामुमो नेता बाबर खान ने मानगो में की आयुष्मान कार्ड से डेंगू का इलाज कराने की मांग, प्रत्येक थाना क्षेत्र में चेकअप कैंप की मांग

जमशेदपुर : झामुमो नेता बाबर खान ने शहर में डेंगू के बढ़ते प्रकोप पर चिंता जताई है। मानगो में पत्रकारों से बात करते हुए सोमवार को बाबर खान ने कहा कि सरकार को चाहिए कि वह डेंगू का इलाज भी आयुष्मान कार्ड से कराए। क्योंकि, डेंगू बीमारी पर लोगों का बहुत खर्च हो रहा है। प्लेटलेट्स घटने पर ₹20 हजार तक का प्लाज्मा लेना पड़ रहा है। इसके अलावा डॉक्टरों की फीस और हॉस्पिटल का बिल आम जनता के लिए बोझ बन गया है। उन्होंने जिला प्रशासन से मांग की कि प्रत्येक थाना क्षेत्र में तीन दिनों का डेंगू चेकअप कैंप लगवाएं। ताकि आम जनता को समय से इलाज मिल सके। साथ ही नगर निगम और नगर निकायों को साफ सफाई करने को भी उन्होंने कहा है। बाबर खान ने कहा कि आम जनता से होल्डिंग टैक्स लिया जा रहा है। लेकिन, धरातल पर साफ सफाई नहीं कराई जा रही। ब्लीचिंग पाउडर का छिड़काव नहीं हो रहा है। ना ही फागिंग और डेंगू का लार्वा मारने के लिए छिड़काव अभियान चल रहा है।
इसे भी पढ़ें – डेंगू के प्रकोप के बीच मानगो में सफाई की लचर हालत पर कार्यपालक अधिकारी ने ठेकेदारों के साथ की बैठक, तीन ठेकेदारों को किया शो-काज

You may also like
Kapali Theft: कपाली में बंद घर से ढाई लाख रुपए कीमत के जेवरात चोरी, बिहार गया था परिवार
Jamshedpur WhatsApp Chatbot: 15 सितंबर से जमशेदपुर में शुरू होगी ‘अबुआ मित्र’ WhatsApp चैटबोट सेवा, मोबाइल से दर्ज होगी जन शिकायत
झारखंड में अगले साल अप्रैल-मई में पंचायत चुनाव की तैयारी, ओबीसी आरक्षण के लिए ट्रिपल टेस्ट जरूरी
जमशेदपुर के बड़े रिटेल स्टोरों में मिले प्रतिबंधित खाद्य उत्पाद, जानें किन दर्जन भर प्रतिष्ठानों को नोटिस

Leave a Reply