Home > Jamshedpur > साकची में शिकायत निवारण कार्यक्रम का हुआ शुभारंभ, प्रज्ञा केदो से ऑनलाइन जुड़कर ग्रामीणों ने डीसी के सामने रखी अपनी समस्याएं

साकची में शिकायत निवारण कार्यक्रम का हुआ शुभारंभ, प्रज्ञा केदो से ऑनलाइन जुड़कर ग्रामीणों ने डीसी के सामने रखी अपनी समस्याएं

जमशेदपुर : साकची स्थित डीसी ऑफिस में सोमवार को शिकायत निवारण कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ। डीसी मंजूनाथ भजन्त्री डीसी ऑफिस के सभागार में बैठे। विभिन्न ग्रामीण इलाकों के प्रज्ञा केंद्रों से ग्रामीण जुड़े और डीसी मंजूनाथ भजन्त्री के सामने अपनी समस्याएं रखीं। डीसी मंजूनाथ भजन्त्री ने सभी की समस्याएं सुनीं और संबंधित अधिकारियों को इन समस्याओं को फौरन निष्पादित करने का निर्देश दिया। डीसी मंजूनाथ भजन्त्री ने कहा कि जन समस्याओं के उचित समाधान को लेकर जिला प्रशासन संवेदनशील है। ग्रामीणों को जमशेदपुर का चक्कर न लगाना पड़े। इसीलिए शिकायत निवारण कार्यक्रम शुरू किया गया है। गौरतलब है कि इस कार्यक्रम को लेकर आम जनता में काफी उत्सुकता रही प्रज्ञा केंद्रों पर फरियादियों की भीड़ थी। कार्यक्रम की शुरुआत गुड़ाबांदा प्रखंड से की गई। बारी-बारी से ग्रामीणों ने डीसी को अपनी समस्या बताई।
इसे भी पढ़ें – डेंगू के प्रकोप के बीच मानगो में सफाई की लचर हालत पर कार्यपालक अधिकारी ने ठेकेदारों के साथ की बैठक, तीन ठेकेदारों को किया शो-काज

You may also like
एटीएम से मिनटों में मिलेगा रुपे कार्ड, यूपीआई से ले सकेंगे क्रेडिट
Jamshedpur News: कदमा का 50 बेड वाला धनवंतरी आयुष अस्पताल जल्द होगा शुरू, DC ने दिए आदेश
Jamshedpur Police: ‘जोहार पुलिस’ चैटबॉट शुरू, WhatsApp पर घर बैठे मिलेंगी कई सेवाएं+VDO
सिरोमन सिंह अकैडमी में स्वर्गीय ठाकुर सिरोमन सिंह की 26वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा

Leave a Reply