Home > Jamshedpur > ईएसआई अस्पताल में समस्याओं के निदान की मांग को लेकर ऑल इंडिया ट्रेड यूनियन कांग्रेस ने आम बागान में की प्रेस कॉन्फ्रेंस

ईएसआई अस्पताल में समस्याओं के निदान की मांग को लेकर ऑल इंडिया ट्रेड यूनियन कांग्रेस ने आम बागान में की प्रेस कॉन्फ्रेंस

जमशेदपुर : आदित्यपुर स्थित ईएसआई अस्पताल में समस्याओं का अंबार है। इससे मजदूरों को परेशानी होती है। इन समस्याओं के निदान की मांग को लेकर ऑल इंडिया ट्रेड यूनियन कांग्रेस आंदोलन करेगी। ऑल इंडिया ट्रेड यूनियन कांग्रेस के प्रदेश सचिव अंबुज ठाकुर ने साकची के आम बागान में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि आदित्यपुर स्थित ईएसआई अस्पताल में केवल 50 बेड हैं और पूर्वी सिंहभूम जिले में 2 लाख ईएसआई कार्ड धारी मजदूर हैं। ऐसे में मजदूरों का इलाज कैसे होगा। उन्होंने कहा कि इस अस्पताल में डॉक्टरों की कमी है। यहां से सर्जन डॉक्टर का अगर तबादला किया जाता है तो उनकी जगह फिजिशियन को भेज दिया जाता है। ऐसे में सर्जन डॉक्टर की कमी हो जाती है। पैथोलॉजी में कर्मचारी नहीं हैं। इससे मजदूरों की जांच का काम बाधित हो रहा है। उन्होंने मांग की की टेल्को में ईएसआई अस्पताल की एक डिस्पेंसरी खोली जाए। प्रदेश सचिव ने बताया कि उन्होंने अपनी मांगों से संबंधित मांग पत्र केंद्रीय श्रम मंत्री और ईएसआई के क्षेत्रीय अधिकारी को भी भेजा है।

इसे भी पढ़ें – मानगो बाजार में मिला व्यक्ति का शव, पुलिस ने पोस्टमार्टम को भेजा

You may also like
Jamshedpur Administration: घर बैठे जिला प्रशासन तक पहुंचेगी शिकायत, ‘अबुआ मित्र’ WhatsApp चैटबॉट सेवा शुरू+ VDO
Ranchi Market: छह भारतीय समुदायों की दुल्हनों के लिए ‘रिवाह बाए तनिष्क’ ने लॉन्च किया ‘वेडिंग सिग्नेचर्स’ कलेक्शन
Jamshedpur Electronics : क्रोमा में आईफोन 18 प्रो की प्री-बुकिंग शुरू, 12 हजार रुपये तक एक्सचेंज बोनस
प्रिंस खान के भाई बंटी का धनबाद में पैदल मार्च, पूछताछ में खुले गिरोह के नए राज+VDO

Leave a Reply