Home > Crime > मानगो बाजार में मिला व्यक्ति का शव, पुलिस ने पोस्टमार्टम को भेजा

मानगो बाजार में मिला व्यक्ति का शव, पुलिस ने पोस्टमार्टम को भेजा

जमशेदपुर : मानगो बाजार में शुक्रवार को एक शव मिला है। घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। यह शव झाम लाल का बताया जा रहा है। झामलाल बाजार में ही रहकर गुजारा करता था। बताते हैं कि दो दिन पहले वह बारिश में भीग गया था। इससे उसकी तबीयत खराब हो गई थी। लोगों का आकलन है कि इसी के चलते उसकी शायद मौत हुई है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। घटना की सूचना मिलने पर झामलाल का बेटा पोस्टमार्टम हाउस पहुंचा और शव की पहचान की। झामलाल के बेटे ने बताया कि वह लोग पहले उलीडीह में रहते थे। उनके पिता ने कई साल पहले ही घर भेज दिया था और साकची के एक ठेले में काम करते थे। मलिक के ओल्ड पुरुलिया रोड स्थित घर पर रहते थे। बाद में मां को बाजार में रहने लगे थे। कई बार उसने अपने पिता को बुलाया लेकिन वह उसके साथ नहीं आ रहे थे।

इसे भी पढ़ें – टाटानगर रेल सिविल डिफेंस की वार्षिकांक पुस्तक का कोलकाता के गार्डन रीच में उपमहाप्रबंधक ने किया विमोचन

You may also like
एटीएम से मिनटों में मिलेगा रुपे कार्ड, यूपीआई से ले सकेंगे क्रेडिट
Jamshedpur News: कदमा का 50 बेड वाला धनवंतरी आयुष अस्पताल जल्द होगा शुरू, DC ने दिए आदेश
Jamshedpur Police: ‘जोहार पुलिस’ चैटबॉट शुरू, WhatsApp पर घर बैठे मिलेंगी कई सेवाएं+VDO
सिरोमन सिंह अकैडमी में स्वर्गीय ठाकुर सिरोमन सिंह की 26वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा