Home > Jamshedpur > स्वास्थ्य मंत्री बना गुप्ता ने कराया था रामजन्म नगर के श्रीश्री सार्वजनिक शिव मंदिर का जीर्णोद्धार, प्राण प्रतिष्ठा के मौके पर पहुंचे

स्वास्थ्य मंत्री बना गुप्ता ने कराया था रामजन्म नगर के श्रीश्री सार्वजनिक शिव मंदिर का जीर्णोद्धार, प्राण प्रतिष्ठा के मौके पर पहुंचे

स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता ने पिछले साल नवरात्र के मौके पर जमशेदपुर पश्चिम विधानसभा क्षेत्र के 9 मंदिरों के जीर्णोद्धार का जिम्मा उठाया था। इसी के तहत कदमा के रामजन्म नगर में श्री श्री सार्वजनिक शिव मंदिर का जीर्णोद्धार का काम पूरा हो गया है। मंदिर में रविवार को प्राण प्रतिष्ठा का कार्यक्रम रखा गया। इस दौरान कलश यात्रा, बेदी पूजा, पंचांग पूजा आदि का कार्यक्रम हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जमशेदपुर पश्चिम के विधायक स्वास्थ्य मंत्री बना गुप्ता थे। उन्होंने इस मौके पर पूजा अर्चना की और क्षेत्र की खुशहाली की कामना की।

You may also like
जमशेदपुर में वोटर लिस्ट में घुसे 3 अफगानी नागरिक: पासपोर्ट जांच में खुली पोल, चुनाव आयोग के आदेश पर FIR दर्ज+VDO
एटीएम से मिनटों में मिलेगा रुपे कार्ड, यूपीआई से ले सकेंगे क्रेडिट
Jamshedpur News: कदमा का 50 बेड वाला धनवंतरी आयुष अस्पताल जल्द होगा शुरू, DC ने दिए आदेश
Jamshedpur Police: ‘जोहार पुलिस’ चैटबॉट शुरू, WhatsApp पर घर बैठे मिलेंगी कई सेवाएं+VDO

Leave a Reply