Home > Jamshedpur > मानगो के जाकिर नगर में इमामबारगाह हजरत अबू तालिब में मजलिस के बाद निकला 6 महीने के मासूम अली असगर का गहवारा

मानगो के जाकिर नगर में इमामबारगाह हजरत अबू तालिब में मजलिस के बाद निकला 6 महीने के मासूम अली असगर का गहवारा

जमशेदपुर: मानगो के जाकिर नगर में इमामबारगाह हजरत अबू तालिब अलैहिस्सलाम में सोमवार को एक मजलिस हुई। मजलिस को मस्जिदे जफरिया के पेश इमाम मौलाना जकी हैदर ने खिताब किया। इस मजलिस में उन्होंने कर्बला की घटना की पृष्ठभूमि बयान की। उन्होंने बताया कि कर्बला में इमाम हुसैन अलैहिस्सलाम को घेरने के लिए यजीद ने किन-किन हरबों का इस्तेमाल किया। इमाम हुसैन अलैहिस्सलाम को मदीना छोड़ना पड़ा और वह मक्का पहुंचे। मक्का में भी यजीदी अपनी आस्तीनों में खंजर छुपाए हुए पहुंच गया। यह वहां इमाम हुसैन अलैहिस्सलाम को कत्ल कर काबे की हुरमत को पामाल करना चाहते थे। इसीलिए इमाम हुसैन ने वहां से कूफा का रुख किया। मौलाना जकी हैदर ने कहा कि दुनिया पहचाने कि यजीद के पास कौन सा इस्लाम था और इमाम हुसैन अलैहिस्सलाम हकीकी इस्लाम लोगों के सामने पेश कर रहे थे। मौलाना जकी हैदर ने इमाम हुसैन अलैहिस्सलाम के 6 महीने के बेटे हजरत अली असगर अलैहिस्सलाम का मसाएब पढा। उन्होंने बताया कि इमाम हुसैन अलैहिस्सलाम के खेमे में पानी नहीं था। यजीदी फौज ने पानी बंद कर दिया था। इमाम हुसैन अलैहिस्सलाम अपने 6 माह के बच्चे को मैदान में अपने हाथों पर लाए और यजीदी फौज से बोले यह बच्चा प्यासा है। हजरत अली असगर ने भी अपनी सूखी जबान निकाल कर अपने होठों पर फेरी। लेकिन यजीदियों ने 6 महीने के बच्चे पर भी रहम नहीं किया और हुरमुला ने एक बड़ा तीर मारकर हजरत अली असगर अलैहिस्सलाम को शहीद कर दिया। मजलिस के बाद गहवारा की अजादारों ने जियारत की। इसके बाद नौहाखानी और सीनाजनी हुई। नौहा शाकिर हुसैन ने पढ़ा।
इसे भी पढ़ें – पोटका के हल्दीपोखर में सीओ पर इस्लामी मतभेद बढ़ाने का आरोप, साकची में डीसी ऑफिस पहुंचे लोग, सीओ को हटाने की मांग

You may also like
Jamshedpur News: कदमा का 50 बेड वाला धनवंतरी आयुष अस्पताल जल्द होगा शुरू, DC ने दिए आदेश
Jamshedpur Police: ‘जोहार पुलिस’ चैटबॉट शुरू, WhatsApp पर घर बैठे मिलेंगी कई सेवाएं+VDO
सिरोमन सिंह अकैडमी में स्वर्गीय ठाकुर सिरोमन सिंह की 26वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा
जमशेदपुर वीमेंस यूनिवर्सिटी के दीक्षांत समारोह में राज्यपाल संतोष गंगवार ने छात्राओं से कहा—ज्ञान और प्रतिभा से देश के विकास में दें योगदान+VDO

2 Responses

  1. Pingback : मतदाता सूची विशेष पुनरीक्षण कार्यक्रम-2024, पिछले दो चुनाव में कम मतदान प्रतिशत वाले बूथों के ईआरओ,

  2. Качественный [url=https://gold-remont-telefonov.ru]срочный ремонт телефонов москва[/url] с использованием оригинальных запчастей в кратчайшие сроки — это то, что мы делаем лучше всего! Выездной ремонт, гарантия на работы и все виды оплаты. Заходите на сайт, чтобы узнать больше! https://gold-remont-telefonov.ru

Leave a Reply