Home > Crime > एमजीएम थाना क्षेत्र के बालिगुमा में चाय पी रहे युवक पर हवाई फायरिंग, पिस्टल की बट से किया हमला, इलाके में सनसनी

एमजीएम थाना क्षेत्र के बालिगुमा में चाय पी रहे युवक पर हवाई फायरिंग, पिस्टल की बट से किया हमला, इलाके में सनसनी

न्यूज़ बी रिपोर्टर, जमशेदपुर : एमजीएम थाना क्षेत्र के बालिगुमा में गुरुवार की रात चाय पी रहे युवक अरुण कुमार उर्फ फैजल पर हवाई फायरिंग हुई है। अरुण कुमार बालिगुमा का रहने वाला है। वह ड्राइवर है। अरुण कुमार ने बताया कि वह बालिगुमा में एक दुकान पर चाय पी रहा था। तभी दो बाइक पर बदमाश आए। यह बदमाश चेहरा छुपाए हुए थे।

यह भी पढें-पारडीह चौक पर इंस्टिट्यूट से निकले बागुनहातू के युवक से मोबाइल की छिनताई, घटना को अंजाम देकर डिमना चौक की तरफ भाग गया बदमाश

बदमाशों को देखकर अरुण कुमार चौकन्ना हो गया और उसने बाइक से उतरने वाले एक बदमाश को दौड़ाकर पकड़ लिया और उसकी गाड़ी की चाबी छीनने की कोशिश की। तब तक बदमाश ने पिस्टल निकालकर फायरिंग शुरू कर दी और अपनी चाबी लेकर बाइक पर बैठ गया। घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। सभी बदमाश वहां से भाग निकले‌। घटनास्थल से खोखा भी बरामद हुआ है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। पुलिस जांच में पता चला है कि 2 राउंड फायरिंग हुई है। पुलिस को दो खोखा भी मिल गया है। आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। ताकि बदमाशों का पता लगाया जा सके।

घटना के बारे में बता रहा अरुण
You may also like
जाकिरनगर में महिला ने की आत्महत्या, पति से फोन पर बातचीत के कुछ देर बाद उठाया कदम
झारखंड स्टेट बार काउंसिल ने 63 नए अधिवक्ताओं को सौंपे एनरोलमेंट सर्टिफिकेट, हाईकोर्ट में हुआ सम्मान समारोह
Yemen-Saudi War : यमन की सशस्त्र सेना का सऊदी अरब पर बड़ा हमला, अरामको के ठिकानों पर बैलिस्टिक, क्रूज मिसाइल और ड्रोन से किए सटीक प्रहार
Jamshedpur News: छात्र आंदोलन की जीत पर दिवंगत छात्रों को श्रद्धांजलि, बाबर खान फैंस क्लब ने 26 जुलाई को दो मिनट मौन की अपील