Home > Crime > पारडीह चौक पर इंस्टिट्यूट से निकले बागुनहातू के युवक से मोबाइल की छिनताई, घटना को अंजाम देकर डिमना चौक की तरफ भाग गया बदमाश

पारडीह चौक पर इंस्टिट्यूट से निकले बागुनहातू के युवक से मोबाइल की छिनताई, घटना को अंजाम देकर डिमना चौक की तरफ भाग गया बदमाश

न्यूज़ बी रिपोर्टर, जमशेदपुर : मानगो थाना क्षेत्र के पारडीह चौक के पास बागुनहातू के छात्र अजय दास से छिनताई हुई है। अजय दास जैसे ही इंस्टिट्यूट से पढ़कर निकला और अपने दोस्त को फोन करने के लिए फोन निकाला। बाइक से एक बदमाश आया और मोबाइल छीन कर भाग गया। अजय दास ने इसकी सूचना फौरन अपने पिता को दी। उसने पिता को बताया कि मोबाइल के केस के अंदर 500 रुपए भी रखे थे।

यह भी पढें – एग्रिको ट्रांसपोर्ट मैदान में 4 दिसंबर को आयोजित होगा ट्राईबल फूड फेस्टिवल व क्रिसमस कार्निवाल, आएंगे गायक शेल्डन बंगेरा

मोबाइल की कीमत 22 हजार रुपए बताई जा रही है। अजय दास और उसके पिता ने घटना की जानकारी पुलिस को दे दी है। गौरतलब है कि मानगो इलाके में इन दिनों मोबाइल छिनतई का गिरोह सक्रिय हो गया है। कुछ दिन पहले जवाहर नगर रोड नंबर 15 के पास एक युवक से इसी तरह मोबाइल की छिनतई हो गई थी। युवक ने अपने किसी परिचित को फोन करने के लिए जैसे ही फोन निकाला और कान में लगाया वैसे ही स्प्लेंडर पर सवार एक बदमाश आया और फोन छीन कर भाग गया था। पुलिस उस घटना का भी पता नहीं लगा सकी है।

घटना के बारे में बता रहा भुक्तभोगी
You may also like
जमशेदपुर के बड़े रिटेल स्टोरों में मिले प्रतिबंधित खाद्य उत्पाद, जानें किन दर्जन भर प्रतिष्ठानों को नोटिस
Jamshedpur SIR-2026: अफगानिस्तान ऐंगल के बाद जमशेदपुर में मतदाता दस्तावेज सत्यापन की कमिश्नर ने की समीक्षा
यमन ने रणनीतिक लाल सागर बंदरगाह मोखा पर किया कब्जा, बाब अल-मंदब की ओर बढ़ी सेना
जमशेदपुर में वोटर लिस्ट में घुसे 3 अफगानी नागरिक: पासपोर्ट जांच में खुली पोल, चुनाव आयोग के आदेश पर FIR दर्ज+VDO