Home > Jamshedpur > बाराद्वारी स्थित जमशेदपुर कोर्ट परिसर में लॉयर्स डिफेंस के अधिवक्ताओं ने की बैठक, एडवोकेट्स वेलफेयर फैमिली पेंशन प्लान पर मंथन

बाराद्वारी स्थित जमशेदपुर कोर्ट परिसर में लॉयर्स डिफेंस के अधिवक्ताओं ने की बैठक, एडवोकेट्स वेलफेयर फैमिली पेंशन प्लान पर मंथन

जमशेदपुर : बाराद्वारी स्थित जमशेदपुर कोर्ट परिसर में लायर्स डिफेंस के अधिवक्ताओं ने शनिवार को एक बैठक की। इस बैठक में एडवोकेट वेलफेयर फैमिली पेंशन प्लान पर मंथन किया। बैठक की अध्यक्षता जिला बार संघ के पूर्व कोषाध्यक्ष दिव्यांशु मंडल और अधिवक्ता रमन ने संयुक्त रूप से की। यह बैठक लायर्स डिफेंस के सदस्य परमजीत कुमार श्रीवास्तव और अधिवक्ता अक्षय कुमार झा ने संयुक्त रूप से बुलाई थी। बैठक में पूर्व उपाध्यक्ष बलाई पांडा भी आए और अपना आशीर्वचन देकर अधिवक्ताओं को प्रोत्साहित किया। 5 अधिवक्ताओं को एडवोकेट वेलफेयर फैमिली पेंशन प्लान पर काम करने को कहा गया है। अधिवक्ता अक्षय कुमार झा ने एडवोकेट वेलफेयर फैमिली पेंशन प्लान की विस्तारपूर्वक जानकारी अधिवक्ताओं को दी। कार्यक्रम का संचालन अधिवक्ता परमजीत कुमार श्रीवास्तव ने किया। अधिवक्ताओं का मेडिकल चेकअप कराने के लिए ज्ञापन तैयार किया गया है। इसमें तदर्थ समिति जिला बार संघ के सदस्यों के हस्ताक्षर कराए जाएंगे और इसके बाद से अधिकारियों तक पहुंचाया जाएगा। 5 सितंबर को लायर्स डिफेंस की टीम शिविर का भी आयोजन करेगी। इस बैठक में अधिवक्ता दिलीप कुमार महतो, संजीव कुमार झा, रविंद्र कुमार, अमित कुमार, विनोद कुमार मिश्रा, सिकंदर कुमार, दिलीप सिंह, नीरज कुमार, संजय द्विवेदी, राजन कुमार, राजीव रंजन, नवीन प्रकाश, आशीष दत्ता, महेश कुमार, संजय कुमार, बसंत शर्मा, अरविंद सरायवाला आदि मौजूद थे।
इसे भी पढ़ें – परसुडीह थाना क्षेत्र के कीताडीह स्थित तालाब में मिली लाश, 3 दिन से गायब था युवक

You may also like
Jharkhand State Bar Counsel : झारखंड स्टेट बार काउंसिल के नए अध्यक्ष बने अभय कुमार चतुर्वेदी, रिंकू भगत उपाध्यक्ष निर्वाचित
Jamshedpur World Record : 16 महीने के ऋत्विक के एक मिनट के वीडियो ने दिलाई अंतर्राष्ट्रीय पहचान, दुनिया के नक्शे पर आई लौहनगरी
Jugsalai Nagar Parishad : दिवाली-छठ से पहले जुगसलाई नगर परिषद अलर्ट, गंदगी फैलाने वालों पर लगेगा जुर्माना
Adityapur Firing : आदित्यपुर में डॉक्टर ओपी आनंद को सगे भाई ने मारी गोली, TMH में हालत गंभीर; पारिवारिक विवाद में हुई फायरिंग