Home > Crime > बाराद्वारी स्थित जमशेदपुर न्यायालय में ऑफिस क्लर्क पर जानलेवा हमले के बाद अधिवक्ताओं ने की हड़ताल, काम से रहे अलग-अलग

बाराद्वारी स्थित जमशेदपुर न्यायालय में ऑफिस क्लर्क पर जानलेवा हमले के बाद अधिवक्ताओं ने की हड़ताल, काम से रहे अलग-अलग

जमशेदपुर : बाराद्वारी स्थित जमशेदपुर कोर्ट में शुक्रवार को एडीजे वन के ऑफिस क्लर्क पर चापड़ से जानलेवा हमला किया गया था। इस घटना को लेकर शनिवार को अधिवक्ताओं ने हड़ताल का ऐलान कर दिया। अधिवक्ताओं ने कार्य बहिष्कार किया और खुद को काम से अलग रखा। इस दौरान कोर्ट में कोई सुनवाई नहीं हुई। जिला बार एसोसिएशन की एडहाक कमेटी ने घटना की निंदा करते हुए जिला जज को एक मांग पत्र सौंपा है। इसमें न्यायालय परिसर में सुरक्षा व्यवस्था बढ़ाने की मांग की गई है। एडहाक कमेटी के सदस्य तापस मित्रा ने बताया जमशेदपुर कोर्ट में पहले भी घटनाएं हो चुकी हैं। कोर्ट परिसर में शाम को 5:00 बजे के बाद कोई सुरक्षा कर्मी नहीं रहता। जबकि कोर्ट में रात 8:00 बजे तक काम होता है। इसलिए सुरक्षा व्यवस्था रात 8:00 बजे तक होनी चाहिए।
इसे भी पढ़ें – उत्तरी घाघीडीह क्षेत्र में बागबेड़ा के नए आदर्श थाना भवन का निर्माण करने की मांग को लेकर डीसी को सौंपा ज्ञापन

You may also like
Jharkhand Teacher Eligibility Test : सरायकेला में 16,315 अभ्यर्थियों ने दी JTET-2026 की परीक्षा, दोनों पालियों में 93 प्रतिशत से अधिक रही उपस्थिति
Gamharia Rape In Police Station : गम्हरिया थाने में दुष्कर्म कांड के बाद राजेश टुडू बने नए थाना प्रभारी, महिला आयोग से विधायक पूर्णिमा साहू ने की हस्तक्षेप की मांग
Jamshedpur JTET Exam : पेपर लीक की आशंका में JTET परीक्षा को लेकर जमशेदपुर पुलिस अलर्ट, होटल और लॉज में चलाया जांच अभियान
Jamshedpur Railway News : JTET अभ्यर्थियों को रेलवे की बड़ी सौगात, टाटानगर से देवघर के लिए चलेगी परीक्षा स्पेशल ट्रेन; जानें रूट और टाइमिंग