Home > Education > निजी स्कूलों में छात्रों को ले जाने वाले वाहनों में हो रही ओवरलोडिंग, अभिभावक संघ ने साकची में डीसी को सौंपा ज्ञापन

निजी स्कूलों में छात्रों को ले जाने वाले वाहनों में हो रही ओवरलोडिंग, अभिभावक संघ ने साकची में डीसी को सौंपा ज्ञापन

जमशेदपुर : जमशेदपुर के निजी स्कूल में स्टूडेंट को ले जाने वाले वाहनों में ओवर लोडिंग हो रही है। अभिभावन संघ का आरोप है कि ओवरलोडिंग के चलते दुर्घटनाएं हो रही हैं। कुछ दिन पहले जुगसलाई में एक स्कूल वैन दुर्घटनाग्रस्त हो गई। इससे तीन छात्र घायल हो गए थे। पिछले साल स्कूली वैन से एक छात्र गिर गया था। वैन चालक को पता ही नहीं था। राहगीरों ने बताया कि छात्र गिर गया है। तब उसको उठाया गया। अभिभावक संघ के डॉक्टर उमेश ने शनिवार को डीसी ऑफिस में ज्ञापन देकर मांग की है कि स्कूली वाहनों की चेकिंग की जाए और ओवरलोडिंग करने वालों पर कार्रवाई हो। उन्होंने कहा कि पिछले साल ओवरलोडिंग नहीं करने के नाम पर स्कूली वाहन संचालकों ने किराया बढ़ा दिया था। बाद में चेकिंग अभियान ढीला पड़ने पर ओवरलोडिंग भी कर रहे हैं और बढ़ा हुआ किराया भी वसूल रहे हैं।
इसे भी पढ़ें – बाराद्वारी स्थित जमशेदपुर न्यायालय में ऑफिस क्लर्क पर जानलेवा हमले के बाद अधिवक्ताओं ने की हड़ताल, काम से रहे अलग-अलग

You may also like
अगला वित्तीय इंफ्रास्ट्रक्चर स्मार्ट, प्रोग्रामेबल, सुरक्षित और समावेशी हो : अजय चौधरी
कदमा में चोरी का खुलासा, 10 लाख के जेवर-बर्तन बरामद; चापड़ हमला मामले में दो गिरफ्तार
Kapali Theft: कपाली में बंद घर से ढाई लाख रुपए कीमत के जेवरात चोरी, बिहार गया था परिवार
Jamshedpur WhatsApp Chatbot: 15 सितंबर से जमशेदपुर में शुरू होगी ‘अबुआ मित्र’ WhatsApp चैटबोट सेवा, मोबाइल से दर्ज होगी जन शिकायत