Home > Jamshedpur > जमशेदपुर बार संघ के अधिवक्ता कृष्ण कुमार भारद्वाज का निधन, सोमवार को अधिवक्ता रहेंगे न्यायिक कार्य से विरत

जमशेदपुर बार संघ के अधिवक्ता कृष्ण कुमार भारद्वाज का निधन, सोमवार को अधिवक्ता रहेंगे न्यायिक कार्य से विरत

Jamshedpur (Jharkhand) : जमशेदपुर जिला बार संघ के वरिष्ठ अधिवक्ता कृष्ण कुमार भारद्वाज का शुक्रवार 16 मई 2026 को आकस्मिक निधन हो गया। वे 56 वर्ष के थे (Jamshedpur Advocate News) और जुगसलाई के निवासी थे। उनके पिता स्वर्गीय मदनलाल भारद्वाज थे। उनका एनरोलमेंट नंबर 2603/1998 था(Jamshedpur Advocate News)।

17 मई 2026 को जुगसलाई स्थित शिव घाट में उनका अंतिम संस्कार किया गया। इस दौरान जमशेदपुर जिला बार संघ के पदाधिकारियों और अधिवक्ताओं ने शोक व्यक्त करते हुए दिवंगत आत्मा को विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित की।

बार संघ के अध्यक्ष रतिंद्र नाथ दास, उपाध्यक्ष बलाई पांडा, महासचिव कुमार राजेश रंजन, संयुक्त सचिव विनीता सिंह, संजीव रंजन बरियार, कार्यकारिणी सदस्य अभय कुमार सिंह समेत कई अधिवक्ता मौजूद रहे। पूर्व कार्यकारिणी सदस्य अक्षय कुमार झा, मिथिलेश सिंह, परमजीत कुमार श्रीवास्तव, विनोद कुमार मिश्रा, अमित कुमार, संजीव कुमार झा, हेमंत कुमार और रमेश प्रसाद ने भी श्रद्धांजलि अर्पित की।

इसे भी पढ़ें – टाटा स्टील ने जेआरडी टाटा स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में पिकलबॉल कोर्ट और स्पोर्ट्स हॉस्टल का किया उद्घाटन, झारखंड में खेल ढांचे को मिली मजबूती

बार संघ की ओर से जानकारी दी गई कि अधिवक्ता कृष्ण कुमार भारद्वाज के सम्मान में जमशेदपुर जिला बार संघ के सभी अधिवक्ता सोमवार 18 मई 2026 को द्वितीय पाली में न्यायिक कार्य से स्वयं को अलग रखेंगे।

You may also like
सिरोमन सिंह अकैडमी में स्वर्गीय ठाकुर सिरोमन सिंह की 26वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा
रघुवर दास ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री से की मुलाकात, संताली की ओलचिकी लिपि में पाठ्य सामग्री प्रकाशित करने का आग्रह
महिंद्रा ने लॉन्च की नई वीरो सीएनजी, डीजल मॉडल भी अपग्रेड; कीमत और फीचर जानें
गुरुदासपुर के दंपती हत्याकांड के आरोपियों की तलाश में जमशेदपुर पहुंची पंजाब पुलिस, टिनप्लेट गुरुद्वारा के पू्र्व प्रधान और उनके भतीजे की तलाश में दबिश

Leave a Reply