Home > Crime > बहरागोड़ा में पेड़ से लटकी मिली युवक की लाश, हत्या या आत्महत्या पर सस्पेंस

बहरागोड़ा में पेड़ से लटकी मिली युवक की लाश, हत्या या आत्महत्या पर सस्पेंस

Jamshedpur (Jharkhand) : जमशेदपुर के पूर्वी सिंहभूम जिले के बहरागोड़ा थाना क्षेत्र अंतर्गत उईनाला गांव में एक सनसनीखेज मामला (Bahragora Mysterious Murder) सामने आया है। यहां काजू बागान में एक युवक का शव पेड़ से लटका हुआ मिला, जिससे इलाके में हड़कंप मच (Bahragora Mysterious Murder) गया।

स्थानीय लोगों की नजर जैसे ही शव पर पड़ी, उन्होंने तुरंत पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

ग्रामीणों के बीच इस घटना को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं हैं। आशंका जताई जा रही है कि युवक की पहले हत्या की गई और बाद में शव को पेड़ से लटकाकर आत्महत्या का रूप देने की कोशिश की गई, ताकि मामले को दबाया जा सके।

हालांकि पुलिस का कहना है कि प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का प्रतीत होता है। पुलिस के अनुसार युवक की बहन की शादी 21 अप्रैल को तय थी और आर्थिक तंगी के कारण वह मानसिक तनाव में था, जिसके चलते उसने यह कदम उठाया हो सकता है।

इसे भी पढ़ें – राजीव रंजन बने पूर्वी सिंहभूम के नए डीसी, झारखंड के 17 जिलों में बड़े पैमाने पर तबादले

फिलहाल पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के असली कारणों का खुलासा हो सकेगा।

You may also like
गुरुदासपुर के दंपती हत्याकांड के आरोपियों की तलाश में जमशेदपुर पहुंची पंजाब पुलिस, टिनप्लेट गुरुद्वारा के पू्र्व प्रधान और उनके भतीजे की तलाश में दबिश
निखार सबलोक हत्याकांड का मुख्य साजिशकर्ता सिंटू सिंह गिरफ्तार, सहारा सिटी में भी पुलिस की दबिश
Jamshedpur Murder: कोवाली में प्रेमिका ने पति संग रची थी साजिश, सुपारी देकर प्रेमी सिकंदर की कराई थी हत्या
Jamshedpur Crime: पश्चिम बंगाल से बरामद हुआ बर्मामाइंस अगवा तीन साल का आर्यन, मुंबई में बेचने के लिए किया था अपहरण

Leave a Reply