Home > Education > झारखंड में भीषण गर्मी का असर: आज से स्कूलों के समय में बदलाव, सुबह 7 से दोपहर तक चलेंगी कक्षाएं

झारखंड में भीषण गर्मी का असर: आज से स्कूलों के समय में बदलाव, सुबह 7 से दोपहर तक चलेंगी कक्षाएं

Ranchi (Jharkhand) : झारखंड में पड़ रही भीषण गर्मी को देखते हुए राज्य सरकार ने सभी स्कूलों के समय (Jharkhand School Timing) में बड़ा बदलाव किया है। अब केजी से कक्षा 8 तक की कक्षाएं सुबह 7:00 बजे से 11:30 बजे तक संचालित होंगी, जबकि कक्षा 9 से 12 तक की कक्षाएं सुबह 7:00 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक (Jharkhand School Timing) चलेंगी।

स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग द्वारा जारी आदेश के अनुसार यह नया समय मंगलवार (21 अप्रैल) से तत्काल प्रभाव से लागू हो जाएगा। विभाग के संयुक्त सचिव मोइनुद्दीन खान ने इस संबंध में आदेश जारी कर सभी जिलों को निर्देश भेज दिए हैं।

आदेश में यह भी स्पष्ट किया गया है कि सरकारी विद्यालयों में कार्यरत शिक्षक और शिक्षकेत्तर कर्मी सुबह 7:00 बजे स्कूल पहुंचेंगे और दोपहर 1:00 बजे तक विद्यालय में उपस्थित रहेंगे। इस दौरान वे गैर-शैक्षणिक कार्यों का निष्पादन करेंगे।

इसे भी पढ़ें – जेईई मेन 2026 सेशन-2 का रिजल्ट जारी, जमशेदपुर के मुकुल महतो बने कोल्हान टॉपर

यह निर्णय राज्य में लगातार बढ़ते तापमान और बच्चों के स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए लिया गया है। गौरतलब है कि अभिभावक संघ द्वारा भी स्कूल समय में बदलाव की मांग को लेकर विभिन्न जिलों में प्रदर्शन और ज्ञापन सौंपे गए थे। जमशेदपुर के कई निजी स्कूलों ने पहले ही अपने स्तर पर समय में बदलाव कर दिया था।अब यह आदेश सरकारी, गैर-सरकारी सहायता प्राप्त, अल्पसंख्यक और निजी सभी विद्यालयों पर लागू होगा।

You may also like
डिमना लेक हादसा: एमजीएम के दो जूनियर डॉक्टरों की मौत, अब उठ रहे हैं कई सवाल
छात्रों के मुद्दे पर कांग्रेस के विरोध में भाजपा का प्रदर्शन, जमशेदपुर में राहुल गांधी का पुतला फूंका
बागबेड़ा सड़क हादसे के बाद इलाज को लेकर बवाल, डीबी रोड दो घंटे जाम, डीएसपी पर युवक को थप्पड़ मारने का आरोप
SIR-2026 अभियान: पूर्वी सिंहभूम के सभी मतदान केंद्रों पर बीएलओ-बीएलए की तीसरी बैठक, मतदाता सूची सत्यापन तेज

Leave a Reply