Home > Jamshedpur > Jamshedpur: टाटानगर रेलवे स्टेशन से 1547 राम भक्तों को लेकर अयोध्या जा रही आस्था स्पेशल ट्रेन, शाम सवा सात बजे पहुंची गया + वीडियो

Jamshedpur: टाटानगर रेलवे स्टेशन से 1547 राम भक्तों को लेकर अयोध्या जा रही आस्था स्पेशल ट्रेन, शाम सवा सात बजे पहुंची गया + वीडियो

जमशेदपुर: टाटानगर रेलवे स्टेशन से 1547 राम भक्तों को लेकर सोमवार को अयोध्या के लिए आस्था स्पेशल ट्रेन रवाना हुई है। ट्रेन अभी शाम को 7:15 बजे गया रेलवे स्टेशन से रवाना हुई है। ट्रेन में राम भक्ति कीर्तन गा रहे हैं। इस आस्था स्पेशल ट्रेन को संसद विद्युत वरण महतो ने हरी झंडी दिखाई। इस मौके पर केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा की पत्नी मीरा मुंडा और आदित्यपुर नगर निगम के मेयर विनोद श्रीवास्तव समेत अन्य लोग मौजूद रहे। आस्था स्पेशल ट्रेन के संयोजक सुबोध झा भी ट्रेन में अयोध्या जा रहे हैं।

22 कोच प्रभारी किए गए हैं नियुक्त
उन्होंने बताया कि उन्होंने सभी 22 कोच के लिए कोच प्रभारी नियुक्त किए हैं। इसके अलावा 11 सेवक भी ट्रेन में मौजूद हैं। टाटानगर रेलवे स्टेशन से रवाना होने वाली यह दूसरी आस्था स्पेशल ट्रेन है। इससे पहले, फरवरी महीने में एक आस्था स्पेशल ट्रेन टाटानगर से अयोध्या गई थी।

मंगलवार को सुबह 3:20 पर अयोध्या पहुंचेगी ट्रेन
यह ट्रेन मंगलवार को सुबह 3:20 पर अयोध्या पहुंचेगी। अयोध्या रेलवे स्टेशन पहुंचने के बाद यहां राम भक्तों को 120 बसें तैयार मिलेंगी। इन पर बैठ कर राम भक्त अपने ठहरने के स्थान पर जाएंगे। वहां स्नान आदि करने के बाद फ्रेश होकर सभी राम भक्त फिर बसों पर बैठकर सरयू नदी के तट तक जाएंगे। यहां सरयू नदी में स्नान करने के बाद राम भक्त अयोध्या के राम मंदिर का दर्शन करेंगे। फिर हनुमानगढ़ी जाकर वहां भी दर्शन करेंगे।
6 मार्च को जमशेदपुर वापस होंगे राम भक्त
6 मार्च को यह सभी राम भक्त सुबह 8:00 बजे अयोध्या रेलवे स्टेशन से आस्था स्पेशल ट्रेन से टाटानगर के लिए रवाना होंगे। 6 मार्च को देर रात लगभग ढाई बजे तक सभी राम भक्त को लेकर आस्था स्पेशल ट्रेन टाटानगर रेलवे स्टेशन पहुंचेगी

You may also like
Jamshedpur News: कदमा का 50 बेड वाला धनवंतरी आयुष अस्पताल जल्द होगा शुरू, DC ने दिए आदेश
Jamshedpur Police: ‘जोहार पुलिस’ चैटबॉट शुरू, WhatsApp पर घर बैठे मिलेंगी कई सेवाएं+VDO
सिरोमन सिंह अकैडमी में स्वर्गीय ठाकुर सिरोमन सिंह की 26वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा
रघुवर दास ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री से की मुलाकात, संताली की ओलचिकी लिपि में पाठ्य सामग्री प्रकाशित करने का आग्रह

Leave a Reply