Home > Crime > Jamshedpur: परसुडीह के बारीगोड़ा के पटेल नगर में रेलवे लाइन पर मिली व्यक्ति की छत भी क्षत विक्षत लाश, जांच में जुटी पुलिस

Jamshedpur: परसुडीह के बारीगोड़ा के पटेल नगर में रेलवे लाइन पर मिली व्यक्ति की छत भी क्षत विक्षत लाश, जांच में जुटी पुलिस

जमशेदपुर : परसुडीह थाना क्षेत्र के बारीगोड़ा पटेल नगर में रेलवे लाइन पर एक व्यक्ति की छत विक्षत लाश मिली है। शव की पहचान बारीगोड़ा पटेल नगर के रहने वाले माथुर करुवा के रूप में हुई। माथुर करुवा टाटा मोटर्स अस्पताल में सफाई कर्मी का काम करता था।
बताते हैं कि वह रविवार की रात अपने घर पहुंचा। वह पत्नी से खाना निकालने को कहकर बाहर निकल गया। इसके बाद उसका कुछ पता नहीं चला। सोमवार की सुबह उसका शव मिला। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस इसे आत्महत्या मानकर चल रही है। जबकि कुछ लोगों का कहना है कि यह हत्या भी हो सकती है। हो सकता है कि किसी ने माथुर करुवा को मार कर इसे आत्महत्या का रूप देने के लिए शव रेल लाइन पर फेंक दिया होऔर ट्रेन आने पर शव क्षत-विक्षत हो गया हो।

You may also like
Jamshedpur Crime : जमशेदपुर के कारोबारी नवल सोंथालिया से मांगी रंगदारी, नहीं देने पर जान से मारने की धमकी, प्राथमिकी दर्ज
गुरुदासपुर के दंपती हत्याकांड के आरोपियों की तलाश में जमशेदपुर पहुंची पंजाब पुलिस, टिनप्लेट गुरुद्वारा के पू्र्व प्रधान और उनके भतीजे की तलाश में दबिश
दहेज हत्या मामले में जमशेदपुर कोर्ट का बड़ा फैसला, सास और ननद को उम्रकैद
निखार सबलोक हत्याकांड का मुख्य साजिशकर्ता सिंटू सिंह गिरफ्तार, सहारा सिटी में भी पुलिस की दबिश

Leave a Reply