Home > Crime > सिदगोड़ा थाना क्षेत्र के बारीडीह बस्ती में एक युवक ने बिजली कर्मी पर हमला कर कर दिया घायल, जांच में जुटी पुलिस

सिदगोड़ा थाना क्षेत्र के बारीडीह बस्ती में एक युवक ने बिजली कर्मी पर हमला कर कर दिया घायल, जांच में जुटी पुलिस

न्यूज़ बी रिपोर्टर, जमशेदपुर : सिदगोड़ा थाना क्षेत्र के बारीडीह बस्ती में बिजली बनाने गए बिजली कर्मी पार्थसारथी बनर्जी पर एक युवक ने हमला कर दिया। पार्थ सारथी बनर्जी को पत्थर मारकर घायल कर दिया गया है। इसके अलावा शरीर के अन्य हिस्सों पर भी चोट के निशान हैं। पार्थ सारथी बनर्जी ने बिजली विभाग के अधिकारियों को मामले की जानकारी दी। इसके बाद उसे इलाज के लिए एमजीएम अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसका इलाज हुआ। इस मामले में बिजली विभाग के जेई सुरेश प्रसाद चौधरी ने सिदगोड़ा थाना प्रभारी को घटना से अवगत कराया है। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है। पार्थसारथी बनर्जी ने पुलिस को बताया कि वह बारीडीह बस्ती में बिजली बनाने गया था। जहां वह बिजली बना रहा था, वह सुरेश झा का मकान है। उसी के घर के पास रहने वाली शशि देवी का बेटा पार्थ सारथी बनर्जी से बेवजह उलझ गया और मारपीट की।
इसे भी पढ़ें-जुगसलाई में युवक को गोली मारने के मामले में पुलिस ने 3 लोगों को गिरफ्तार कर भेजा जेल

You may also like
जाकिरनगर में महिला ने की आत्महत्या, पति से फोन पर बातचीत के कुछ देर बाद उठाया कदम
झारखंड स्टेट बार काउंसिल ने 63 नए अधिवक्ताओं को सौंपे एनरोलमेंट सर्टिफिकेट, हाईकोर्ट में हुआ सम्मान समारोह
Yemen-Saudi War : यमन की सशस्त्र सेना का सऊदी अरब पर बड़ा हमला, अरामको के ठिकानों पर बैलिस्टिक, क्रूज मिसाइल और ड्रोन से किए सटीक प्रहार
Jamshedpur News: छात्र आंदोलन की जीत पर दिवंगत छात्रों को श्रद्धांजलि, बाबर खान फैंस क्लब ने 26 जुलाई को दो मिनट मौन की अपील

Leave a Reply