Home > Crime > जुगसलाई में युवक को गोली मारने के मामले में पुलिस ने 3 लोगों को गिरफ्तार कर भेजा जेल

जुगसलाई में युवक को गोली मारने के मामले में पुलिस ने 3 लोगों को गिरफ्तार कर भेजा जेल

न्यूज़ बी रिपोर्टर, जमशेदपुर : जुगसलाई में नदी किनारे विक्की उर्फ जाहिद हुसैन पर रविवार को गोली चलाई गई थी। गोली विक्की की जांघ में लगी थी। उसे इलाज के लिए टीएमएच में भर्ती कराया गया था। इस मामले में पुलिस ने सोमवार को मोहम्मद अरमान उर्फ राज, मोहम्मद अमर उद्दीन और शादाब हुसैन को गिरफ्तार कर जेल भेजा है। इन तीनों से पुलिस ने पूछताछ की। पूछताछ में तीनों ने अपना जुर्म कबूल कर लिया। इस संबंध में साकची स्थित एसएसपी ऑफिस में सिटी एसपी के विजय शंकर ने प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित कर जानकारी दी है। सिटी एसपी ने बताया कि पुलिस ने दो देसी कट्टा, एक खोखा, एक रेडमी कंपनी का मोबाइल और एक स्कूटी बरामद की है। आरोपियों ने बताया कि विक्की उर्फ जाहिद हुसैन जहां भी मिलता था, उन्हें जान से मारने की धमकी देता था। आरोपी जब भी जाहिद के घर वाली गली में जाते थे तो वहां भी जाहिद उन्हें जान से मारने की धमकी देता था। इसी को लेकर सभी ने मिलकर जाहिद को गोली मारने का प्लान बनाया था।
इसे भी पढ़ें-विश्व मुख स्वास्थ्य दिवस पर खासमहल में एक कार्यक्रम में सिविल सर्जन बोले- 2 मिनट तक करना चाहिए ब्रश+ वीडियो

You may also like
Jamshedpur Administration: घर बैठे जिला प्रशासन तक पहुंचेगी शिकायत, ‘अबुआ मित्र’ WhatsApp चैटबॉट सेवा शुरू+ VDO
Ranchi Market: छह भारतीय समुदायों की दुल्हनों के लिए ‘रिवाह बाए तनिष्क’ ने लॉन्च किया ‘वेडिंग सिग्नेचर्स’ कलेक्शन
Jamshedpur Electronics : क्रोमा में आईफोन 18 प्रो की प्री-बुकिंग शुरू, 12 हजार रुपये तक एक्सचेंज बोनस
प्रिंस खान के भाई बंटी का धनबाद में पैदल मार्च, पूछताछ में खुले गिरोह के नए राज+VDO

Leave a Reply