Home > Jamshedpur > जब सांप ने गुस्से में सपेरे की कर दी गला घोट कर हत्या, गले में सांप लटका कर घूम रहा था सपेरा

जब सांप ने गुस्से में सपेरे की कर दी गला घोट कर हत्या, गले में सांप लटका कर घूम रहा था सपेरा

जमशेदपुर: मानगो में एक अजीबो गरीब घटना हुई है। गुरुवार को सुबह मानगो के डिमना रोड पर हीरा होटल के पास एक सपेरा गले में सांप लटका कर घूम रहा था। अचानक सांप ने सपेरा के गर्दन के चारों तरफ घेरा बना लिया और गले को कसने लगा। सपेरा जमीन पर गिरकर तड़पने लगा। क्षेत्र के लोग मदद को पहुंचे। सांप का घेरा तोड़ने की कोशिश की। सांप को गले से निकालने की कोशिश की गई। लेकिन सांप लगातार अपनी पूरी ताकत लगाकर सपेरे की गर्दन पर घेरा मजबूत करता रहा।

Oplus_131072

सांप का घेरा इतना मजबूत और तंग हो गया की तड़प तड़प कर सपेरे ने जान दे दी। उसका दम निकल गया। घटना की जानकारी मिलने के बाद भाजपा नेता विकास सिंह मौके पर पहुंचे। सपेरे को मारने के बाद सांप भाग रहा था। लेकिन सांप पकड़ने वाले को बुलाकर सांप को पकड़ लिया‌ गया। घटना की सूचना पुलिस को दे दी गई है।

You may also like
Jamshedpur SIR-2026: अफगानिस्तान ऐंगल के बाद जमशेदपुर में मतदाता दस्तावेज सत्यापन की कमिश्नर ने की समीक्षा
जमशेदपुर में वोटर लिस्ट में घुसे 3 अफगानी नागरिक: पासपोर्ट जांच में खुली पोल, चुनाव आयोग के आदेश पर FIR दर्ज+VDO
Jamshedpur News: कदमा का 50 बेड वाला धनवंतरी आयुष अस्पताल जल्द होगा शुरू, DC ने दिए आदेश
Jamshedpur Police: ‘जोहार पुलिस’ चैटबॉट शुरू, WhatsApp पर घर बैठे मिलेंगी कई सेवाएं+VDO

Leave a Reply