Home > Crime > वन विभाग ने तेंदुए व बाघ की तस्करी करने वाले 8 तस्करों को गिरफ्तार कर भेजा जेल, एक खाल बरामद, राजस्थान के गिरोह से जुड़े हैं तार

वन विभाग ने तेंदुए व बाघ की तस्करी करने वाले 8 तस्करों को गिरफ्तार कर भेजा जेल, एक खाल बरामद, राजस्थान के गिरोह से जुड़े हैं तार

जमशेदपुर: वन विभाग ने तेंदुए की खाल की तस्करी करने वाले आठ तस्करों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए तस्करों में साकची से अशोक विश्वकर्मा, चाईबासा से श्याम कुजूर व सुरेश कुजूर और पलामू से राजकुमार, विजय कुमार, जाकिर हुसैन, दिनेश्वर सिंह और विजय यादव गिरफ्तार किए गए हैं। उनके पास से तेंदुए की एक खाल और हिरण की सींग समेत अन्य सामान बरामद हुए हैं। डीएफओ सबा आलम अंसारी ने बताया कि इस तस्कर गिरोह के तार राजस्थान के एक बड़े वन्य जीव तस्कर गिरोह से जुड़े हुए हैं। इसकी जानकारी तहकीकात के दौरान मिली है। वन विभाग की टीम राजस्थान में रेड कर अन्य सदस्यों को गिरफ्तार करेगी। डीएफओ ने बताया कि जिस तेंदुए की खाल बरामद हुई है।

Oplus_131072


पलामू में 6 साल पहले किया गया था तेंदुए का शिकार
उसे पलामू टाइगर रिजर्व में 6 साल पहले मारा गया था। 6 साल से यह खाल गिरोह के पास थी और वह इसे बेचने की कोशिश में लगे हुए थे। इसकी सूचना वन विभाग के अधिकारियों को मिली तो एक टीम बनाई गई। टीम बनाकर खाल बेच रहे अशोक विश्वकर्मा से फोन पर संपर्क किया गया और फिर साकची के आम बागान के होटल इंद्रलोक में बुलाकर अशोक विश्वकर्मा को गिरफ्तार किया गया और खाल बरामद की गई।
तस्करों के मोबाइल फोन की हो रही है जांच
अशोक विश्वकर्मा ने ही पूरे गिरोह की जानकारी दी और फिर सबको गिरफ्तार किया गया। उनके मोबाइल फोन भी जब्त किए गए हैं। मोबाइल फोन की जांच की जा रही है। डीएफओ सबा आलम अंसारी ने बताया कि इस तस्कर गिरोह के तार राजस्थान के गिरोह से जुड़े हुए हैं। इनके पास से बरामद खाल की कीमत डेढ़ करोड़ के आसपास बताई जा रही है।

You may also like
ऑपरेशन यात्री सुरक्षा फेल , टाटानगर स्टेशन बना मोबाइल चोरों का अड्डा, आए दिन हो रही चोरी
डिमना लेक हादसा: एमजीएम के दो जूनियर डॉक्टरों की मौत, अब उठ रहे हैं कई सवाल
छात्रों के मुद्दे पर कांग्रेस के विरोध में भाजपा का प्रदर्शन, जमशेदपुर में राहुल गांधी का पुतला फूंका
बागबेड़ा सड़क हादसे के बाद इलाज को लेकर बवाल, डीबी रोड दो घंटे जाम, डीएसपी पर युवक को थप्पड़ मारने का आरोप

Leave a Reply