Home > Jamshedpur > भुइयांडीह में 150 घर तोड़े जाने को लेकर कांग्रेस ने फिर विधायक सरयू राय पर साधा निशाना, उपाध्यक्ष रईस रिजवी छब्बन ने पूछा अर्जुन मुंडा को क्यों बचाने में जुटे हैं विधायक

भुइयांडीह में 150 घर तोड़े जाने को लेकर कांग्रेस ने फिर विधायक सरयू राय पर साधा निशाना, उपाध्यक्ष रईस रिजवी छब्बन ने पूछा अर्जुन मुंडा को क्यों बचाने में जुटे हैं विधायक

जमशेदपुर: भुइयांडीह में नदी किनारे 150 घरों को तोड़ने का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। बुधवार को विधायक सरयू राय ने फेसबुक लाइव कर वह पत्र जारी किया जो पूर्व केंद्रीय मंत्री भाजपा नेता अर्जुन मुंडा ने नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल को लिखा था। विधायक सरयू राय ने बताया कि इसी पत्र के मिलने के बाद नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल ने मामले में केस दर्ज कर मुकदमा शुरू किया है। इसी के बाद बात भुइयांडीह में 150 घरों को तोड़ने तक पहुंची और नोटिस जारी की गई है। लेकिन विधायक सरयू राय ने दावा किया कि इस पत्र में अर्जुन मुंडा ने ऐसा कुछ भी नहीं लिखा है जो गलत है। इसी को लेकर कांग्रेस के झारखंड अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष सैयद रईस रिजवी छब्बन ने विधायक सरयू राय पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा है कि विधायक सरयू राय अर्जुन मुंडा को क्यों बचाने में लगे हुए हैं। रईस रिजवी छब्बन ने कहा कि विधायक सरयू राय खुद कबूल कर रहे हैं कि अर्जुन मुंडा की चिट्ठी या शिकायत मिलने के बाद ही नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल ने कोलकाता बेंच में केस ट्रांसफर कर मुकदमा शुरू किया और फिर बात 150 घरों के टूटने तक पहुंची। रईस रिजवी छब्बन ने सवाल उठाया कि पूर्व केंद्रीय मंत्री और भाजपा नेता अर्जुन मुंडा और विधायक सरयू राय बताएं कि अर्जुन मुंडा ने यह पत्र क्यों लिखा था। बस्तियों की शिकायत क्यों की थी। रईस रिजवी छब्बन ने कहा कि जब तक गरीब जनता परेशान थी। विधायक सरयू राय अपने घर में आराम से थे। उन्हें जनता का दुख नजर नहीं आ रहा था। लेकिन अब विधायक सरयू राय की पोल खुलने लगी। बात उन तक पहुंची है तो वह परेशान हो उठे हैं। अर्जुन मुंडा के बचाव में आ गए हैं। रईस रिजवी छब्बन ने कहा कि विधायक सरयू राय ने जनता को धोखा दिया है। उन्होंने जनता से बड़े-बड़े वादे किए थे लेकिन एक भी वादा नहीं निभाया। आगामी चुनाव में जनता उन्हें सबक सिखाएगी।

You may also like
छात्रों के मुद्दे पर कांग्रेस के विरोध में भाजपा का प्रदर्शन, जमशेदपुर में राहुल गांधी का पुतला फूंका
झारखंड राज्यसभा चुनाव 2026: परिमल नाथवाणी की जीत से महागठबंधन में दरार, कांग्रेस ने राजद-माले पर लगाया धोखे का आरोप
18 जून को होगी वोटिंग, परिमल नथवाणी का पलड़ा कांग्रेस से भारी, क्रॉस वोटिंग रोकने में पोलिंग एजेंटों की रहेगी अहम भूमिका
गोविंदपुर में 48 घंटे से जलापूर्ति ठप, डेढ़ लाख लोग परेशान, पानी टंकी पर फूटा आक्रोश+VDO

Leave a Reply