Home > India > पूर्वोत्तर राज्यों में आगामी लोकसभा चुनाव का जीत का समीकरण तय करने को असम में आज होगी बैठक, कई राज्यों के भाजपा प्रमुख लेंगे हिस्सा

पूर्वोत्तर राज्यों में आगामी लोकसभा चुनाव का जीत का समीकरण तय करने को असम में आज होगी बैठक, कई राज्यों के भाजपा प्रमुख लेंगे हिस्सा

न्यूज़ बी रिपोर्टर : पूर्वोत्तर राज्यों में आगामी लोकसभा चुनाव अजीत का समीकरण तय करने को गुरुवार को आज बैठक होगी। इस बैठक में पश्चिम बंगाल, बिहार, झारखंड, अरुणाचल प्रदेश, असम, मणिपुर, मेघालय, मिजोरम, नागालैंड, सिक्किम, ओडीशा और त्रिपुरा समेत 12 राज्यों के भाजपा नेता भाग लेंगे। बैठक की अध्यक्षता भाजपा के संगठन महासचिव बीएल संतोष करेंगे। बैठक में त्रिपुरा समेत सभी पूर्वोत्तर राज्यों में भाजपा की जीत सुनिश्चित करने की रणनीति तय होगी। भाजपा नेताओं का मानना है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में साल 2024 में भी पार्टी सरकार बनाएगी। इन राज्यों की 142 लोकसभा सीटों में से साल 2019 में 68 सीट पर भाजपा ने जीत का परचम लहराया था। इस बार इससे अधिक सीटें जीतने के लिए मंथन चल रहा है। गौरतलब है कि भाजपा लोकसभा चुनाव की तैयारी में जोर-शोर से जुटी है। इसके लिए पूरे देश में अभी से जनसंपर्क अभियान चलाया जा रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के चेहरे को आगे कर स्थानीय से लेकर राष्ट्रीय स्तर के नेता लगातार जनसंपर्क कर रहे हैं और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अब तक की उपलब्धियों से लोगों को अवगत कराया जा रहा है।
इसे भी पढ़ें – कमिश्नर कोर्ट से आदेश के बाद भी अधिकारी नहीं दिला रहे जमीन पर कब्जा, व्यक्ति ने साकची में डीसी ऑफिस में आत्मदाह करने का किया ऐलान

You may also like
ऑपरेशन यात्री सुरक्षा फेल , टाटानगर स्टेशन बना मोबाइल चोरों का अड्डा, आए दिन हो रही चोरी
बांग्लादेश के राष्ट्रपति मोहम्मद शहाबुद्दीन ने स्वास्थ्य कारणों से दिया इस्तीफा
डिमना लेक हादसा: एमजीएम के दो जूनियर डॉक्टरों की मौत, अब उठ रहे हैं कई सवाल
छात्रों के मुद्दे पर कांग्रेस के विरोध में भाजपा का प्रदर्शन, जमशेदपुर में राहुल गांधी का पुतला फूंका

Leave a Reply