Home > Crime > सोनारी के निर्मल नगर जाहिरा बस्ती में एक छात्र को जमीन विवाद में मारा चाकू, एमजीएम में भर्ती+ वीडियो

सोनारी के निर्मल नगर जाहिरा बस्ती में एक छात्र को जमीन विवाद में मारा चाकू, एमजीएम में भर्ती+ वीडियो

न्यूज़ बी रिपोर्टर, जमशेदपुर : सोनारी थाना क्षेत्र के निर्मल नगर जाहरा बस्ती के रहने वाले छात्र मोहित कुमार को सोमवार को एक युवक ने चाकू मारकर घायल कर दिया। इस घटना के पीछे जमीन का विवाद बताया जा रहा है। घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने मोहित को इलाज के लिए एमजीएम अस्पताल में भर्ती कराया है। पुलिस आरोपी की तलाश में जुट गई है। मोहित कुमार ने पुलिस को बताया कि उसका राजकुमार से जमीन का विवाद है। सुबह राजकुमार झगड़ा करने की नियत से चाकू लेकर आया था। बातचीत करते करते झगड़ा करने लगा और मोहित कुमार को 6 बार चाकू मारने की कोशिश की। चाकू का एक वार मोहित को लगा है। मोहित की हालत गंभीर बताई जा रही है। उसका इलाज एमजीएम‌ अस्पताल की इमरजेंसी में चल रहा है। मोहित ने बताया कि वह डिप्लोमा कर रहा है। जबकि, हमलावर राजकुमार ब्राउन शुगर और गांजा बेचने का काम करता है।

घटना के बारे में बता रहा घायल
You may also like
स्ट्रेचर के इंतजार में ऑटो में तड़पता रहा मरीज, एमजीएम अस्पताल में इलाज से पहले हुई मौत
पोटका चौकीदार हत्याकांड में थाना प्रभारी मनोज मुर्मू लाइन हाजिर, एसएसपी के आदेश पर विभागीय जांच शुरू
गुरु तेग बहादुर जी की 350वीं शहीदी शताब्दी पर सेंट्रल सिख नौजवान सभा की सेवा: आशीर्वाद भवन वृद्धा आश्रम में गरम कपड़े व भोजन वितरण
Ghatshila By-Election : झारखंड में साइलेंस पीरियड शुरू, होटल-लॉज में चेकिंग और सुरक्षा हुई कड़ी, 11 को सुबह 7 से 5 बजे तक मतदान+VDO

Leave a Reply