Home > Chaibasa > धालभूमगढ़ में सड़क पर घायल पड़ी मिली युवती, पुलिस ने अस्पताल में कराया भर्ती

धालभूमगढ़ में सड़क पर घायल पड़ी मिली युवती, पुलिस ने अस्पताल में कराया भर्ती

धालभूमगढ़ में धालभूमगढ़ स्वर्गछिड़ा रोड पर एक युवती सड़क पर घायल पड़ी मिली। धालभूमगढ़ से स्वर्ग छिड़ा जा रहे समाजसेवी राजकुमार शर्मा ने युवती को देखा और घटना की सूचना धालभूमगढ़ पुलिस को दी। इसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और युवती को ले जाकर अस्पताल में भर्ती कराया। युवती बेता झरिया गांव की रहने वाली डोली मुर्मू है। उसके परिजनों को पुलिस ने सूचना दी तो परिजन भी अस्पताल पहुंच गए। उसकी हालत खराब थी। इसलिए उसे इलाज के लिए जमशेदपुर के एमजीएम अस्पताल रेफर कर दिया गया। शुक्रवार को पुलिस मामले की जांच में जुट गई है कि युवती सड़क पर कैसे घायल हुई। यह दुर्घटना है या फिर कोई घटना हुई है।

You may also like
जाकिरनगर में महिला ने की आत्महत्या, पति से फोन पर बातचीत के कुछ देर बाद उठाया कदम
झारखंड स्टेट बार काउंसिल ने 63 नए अधिवक्ताओं को सौंपे एनरोलमेंट सर्टिफिकेट, हाईकोर्ट में हुआ सम्मान समारोह
जमशेदपुर के वरिष्ठ अधिवक्ता भीम हेंब्रम का निधन, जिला बार संघ ने दी श्रद्धांजलि, 27 जुलाई को द्वितीय पाली में न्यायिक कार्य से रहेंगे विरत रहेंगे एडवोकेट्स
ऑपरेशन यात्री सुरक्षा फेल , टाटानगर स्टेशन बना मोबाइल चोरों का अड्डा, आए दिन हो रही चोरी

Leave a Reply