Home > Jamshedpur > Jamshedpur : तुलसी भवन में 14 अप्रैल को 18 भाषाओं के विद्वानों का होगा जमावड़ा, होगा सर्व भाषा साहित्यकार सम्मान समारोह+ वीडियो

Jamshedpur : तुलसी भवन में 14 अप्रैल को 18 भाषाओं के विद्वानों का होगा जमावड़ा, होगा सर्व भाषा साहित्यकार सम्मान समारोह+ वीडियो

जमशेदपुर: बिष्टुपुर के तुलसी भवन में 14 अप्रैल को सर्वभाषा साहित्यकार सम्मान समारोह सह सर्वभाषा कवि सम्मेलन का आयोजन हो रहा है। यह कार्यक्रम तुलसी भवन के मानस सभागार में आयोजित होगा। यह जानकारी अखिल भारतीय साहित्य परिषद के अध्यक्ष डॉ अशोक कुमार सिंह ने शुक्रवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस में दी। उन्होंने बताया की सुबह 10:30 बजे से प्रांतीय कार्यकारिणी की मीटिंग होगी। इसके बाद दोपहर 12:15 बजे नए भारत का साहित्य विषयक शोध आलेख प्रस्तुत किया जाएगा।

 70 छात्र छात्राएं प्रस्तुत करेंगी। दोपहर बाद 2:00 बजे से सर्वभाषा साहित्यकार सम्मान समारोह होगा। इस समारोह में संस्कृत, हिंदी, बांग्ला, उड़िया, मैथिली, मगही, ब्रजिका, हो, अंगिका, भोजपुरी, संताली, उरांव, नागपुरी, पंच परगनिया, खड़िया, सोरठा आदि 18 भाषाओं के 25 विधाओं को साहित्य भूषण सम्मान से नवाजा जाएगा। इसके बाद सांगठनिक दृष्टि से उत्कृष्ट कार्य करने वाले 16 लोगों को सम्मानित किया जाएगा। दोपहर बाद साढ़े तीन बजे से 5:00 तक सर्वभाषा कवि सम्मेलन होगा। इस कवि सम्मेलन में प्रदेश के 19 जिलों से कवि आएंगे।

You may also like
Jamshedpur News: कदमा का 50 बेड वाला धनवंतरी आयुष अस्पताल जल्द होगा शुरू, DC ने दिए आदेश
Jamshedpur Police: ‘जोहार पुलिस’ चैटबॉट शुरू, WhatsApp पर घर बैठे मिलेंगी कई सेवाएं+VDO
सिरोमन सिंह अकैडमी में स्वर्गीय ठाकुर सिरोमन सिंह की 26वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा
रघुवर दास ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री से की मुलाकात, संताली की ओलचिकी लिपि में पाठ्य सामग्री प्रकाशित करने का आग्रह

Leave a Reply