Jamshedpur (Jharkhand) : एमजीएम थाना क्षेत्र के बड़ाबांकी पुल के नीचे नवजात बच्चे का शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। अब इस मामले में मौत की असली वजह (Jamshedpur Newborn Body) जानने के लिए रांची से आने वाली फॉरेंसिक साइंस लैब (एफएसएल) की टीम जांच करेगी।
पुलिस ने नवजात के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा था। मंगलवार को पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी कराई गई, लेकिन आवश्यक जांच पूरी होने तक शव को सुरक्षित रखा गया है। अब एफएसएल टीम की (Jamshedpur Newborn Body) जांच के बाद ही नवजात की मौत से जुड़े महत्वपूर्ण तथ्यों का पता चल सकेगा।
पुलिस इस मामले को कई पहलुओं से जोड़कर जांच कर रही है। सबसे बड़ा सवाल यह है कि नवजात को पुल के नीचे किसने छोड़ा और इसके पीछे क्या परिस्थितियां थीं। पुलिस यह भी पता लगाने की कोशिश कर रही है कि बच्चे की मौत जन्म के बाद हुई थी या उसे मृत अवस्था में वहां लाकर छोड़ा गया था।
इसके साथ ही नवजात की पहचान और घटना से जुड़े अन्य तथ्यों का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है। पुलिस को उम्मीद है कि एफएसएल की जांच से मामले की कई अनसुलझी कड़ियों का खुलासा हो सकता है।
इसे भी पढ़ें :Jamshedpur Mother Murder : जमीन बेचने से मां ने किया इनकार तो दो बेटों ने कर दी हत्या, शव जलाकर सबूत मिटाने की कोशिश
फिलहाल पुलिस जांच रिपोर्ट का इंतजार कर रही है। फॉरेंसिक जांच के निष्कर्ष सामने आने के बाद ही मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।




